Pumpkin Seeds Benefits: कद्दू को अक्सर ही खानपान का हिस्सा बनाया जाता है और सब्जी या सूप बनाकर इसका सेवन किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए कद्दू के बीज (Kaddu Ke Beej) भी कुछ कम फायदेमंद नहीं होते हैं. कद्दू के बीज सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. खासकर पुरुषों को कद्दू के बीज खाने के फायदे मिलते हैं. ये बीज जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और सेहत पर कई तरह से असर दिखाते हैं. यहां जानिए पुरुषों को कद्दू के बीज खाने पर कौन-कौन से कमाल के फायदे मिलते हैं.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए कैसे दिखते हैं Stomach Cancer Symptoms
पुरुषों के लिए कद्दू के बीज खाने के फायदे | Pumpkin Seeds Benefits For Male
बूस्ट होती है इम्यूनिटी
कद्दू के बीज खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है. इसमें जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करके इंफेक्शंस से लड़ते हैं
दिल की सेहत अच्छी रहती है
हार्ट हेल्थ बेहतर करने में कद्दू के बीजों का असर नजर आता है. इसमें मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट करता है और हार्ट रिदम को सपोर्ट करने में मददगार होता है.
अच्छी नींद आती है
कद्दू के बीजों में ट्रिप्टोफेन होता है जो स्ट्रेस को कम करता है और इससे अच्छी नींद प्रोमोट होती है. रात के समय थोड़े से कद्दू के बीज खाने पर रिलैक्स्ड फील होता है और स्ट्रेस कम होने लगता है.
बढ़ते हैं बाल
पुरुषों को अक्सर ही हेयर फॉल की दिक्कत होने लगती हैं. ऐसे में पुरुषों को कद्दू के बीज खान चाहिए. कद्दू के बीज बालों को मजबूत बनाते हैं और स्कैल्प हेल्थ को बेहतर करते हैं.
प्रोस्टेट हेल्थ में फायदा मिलता है
कद्दू के बीज खाने पर प्रोस्टेट हेल्थ अच्छी रहती है. इन बीजों से पुरुषों को प्रोस्टेट की दिक्कतें नहीं होती हैं, पेशाब संबंधी परेशानी होती है. ये बीज टेस्टोरेंट लेवल्स को बूस्ट करने में भी मददगार होते हैं.
एक दिन में कितने कद्दू के बीज खाने चाहिए?
पुरुष रोजाना 1 से 2 चम्मच यानी 15 से 30 ग्राम कद्दू के बीज खा सकते हैं. इन बीजों को धोकर और भूनकर खाया जा सकता है. ये बीज स्नैक्स की तरह खाए जा सकते हैं, इन्हें सलाद में डाल सकते हैं, सूप में गार्निश करके और पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – गुर्दे की बीमारी का सबसे बड़ा संकेत क्या है? यहां जानिए किडनी खराब होने की शुरुआत कैसे होती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
3 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
6 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
7 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
8 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines