Protein Deficiency: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है। मगर कई बार हमारे शरीर में ऐसे न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, जिसके कारण हम बीमार हो सकते हैं। प्रोटीन भी उन्हीं में से एक तत्व है। अगर सही मात्रा में प्रोटीन नहीं लेंगे तो आपको प्रोटीन डेफिशियेंसी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपको बता दें कि प्रोटीन मांसपेशियों, स्किन और बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसकी कमी होने से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, हेयर फॉल की समस्या होती है और कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
प्रोटीन क्यों जरूरी है?
प्रोटीन शरीर में नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। जैसे अगर किसी को चोट लगी है, तो बॉडी में सही मात्रा में प्रोटीन होने से वह चोट जल्दी से रिकवर हो जाएगी। प्रोटीन की सही मात्रा बॉडी में हड्डियों समेत मांसपेशियों तो भी ताकत देती है। यह न्यूट्रिएंट ओवरऑल हेल्थ के लिए आवश्यक है। मांसपेशियों की मरम्मत के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है।
प्रोटीन की कमी से होंगी ये समस्याएं
- मांसपेशियों की मरम्मत के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है।
- भूख में कमी- अगर बॉडी में प्रोटीन की कमी है, तो उससे आपको भूख भी कम लगेगी।
- फूड क्रेविंग्स- प्रोटीन की कमी होने से आपको मीठा और जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है।
- बालों व नाखूनों- प्रोटीन की कमी से बालों व नाखूनों को नुकसान पहुंचता है और ये कमजोर हो जाते हैं।
प्रोटीन के नेचुरल सोर्स
प्रोटीन की सबसे ज्यादा मात्रा सोयाबीन, स्प्राउट्स, हरी बीन्स, हरी मटर, आलू, दालें, मशरूम और अमरूद में पाई जाती है। अगर हमें अपने शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाना चाहते है, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढे़ें- इन चीजों को दोबारा गर्म करने की भूल न करें, सेहत के लिए हो सकते हैं खतरनाक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
9 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
10 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
11 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
13 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
14 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
18 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines