Protein Benefits: प्रोटीन जरूरी तत्व होता है। नाश्ते में प्रोटीन का होना बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि इससे हमारे दिन की शुरुआत हेल्दी होती है और हम पूरे दिन एनर्जेटिक रहते हैं। नाश्ते में कम से कम 30 ग्राम प्रोटीन होना चाहिए क्योंकि प्रोटीन-पैक्ड फूड हमारे शरीर पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। कई रिसर्च इस बात का खुलासा भी करती हैं कि नाश्ते में प्रोटीन इनटेक करने से मेंटल हेल्थ इंप्रूव होती है। महिलाओं को भी अपने नाश्ते में प्रोटीन लेना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।
ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें
क्यों जरूरी प्रोटीन?
नाश्ते में प्रोटीन होना महिलाओं के लिए खासतौर पर बहुत जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को पूरे दिन की ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है। यहां कुछ कारण दिए गए हैं कि नाश्ते में प्रोटीन क्यों महत्वपूर्ण है। प्रोटीन मसल्स ग्रोथ और हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। प्रोटीन की मदद से शरीर में हेल्दी एंजाइम्स भी बनते हैं। साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी मजबूती देता है।
महिलाओं के लिए जरूरी
प्रोटीन हर किसी के लिए जरूरी होता है लेकिन महिलाओं की सेहत को बनाए रखने में प्रोटीन की खास भूमिका रहती है। जो महिलाएं पीएमएस की समस्या से जूझ रही हैं, उनकी डाइट में प्रोटीन होना चाहिए क्योंकि इससे उनके शरीर का हार्मोनल इंबैलेंस बना रहता है।
30 ग्राम प्रोटीन कैसे पाएं?
- अंडे, 2 या 3 अंडों का ऑमलेट बनाकर खाएं। इसमें आप कुछ सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं।
- दही, इसमें फ्लैक्स सीड्स या कुछ फल मिलाकर खा सकते हैं।
- नट्स और सीड्स, फलियां, जैसे कि मूंग और छोले।
- दूध और पनीर।
- ओट्स और क्विनोआ।
- मूंगफली की हेल्दी चाट बनाकर नाश्ते में खाएं।
- जरूरत पड़ने पर प्रोटीन पाउडर भी लें सकते हैं।
Protein Deficiency के संकेत
- थकान और कमजोरी।
- हेयर लॉस और कमजोर नाखून।
- बार-बार तबीयत खराब होना और रिकवर होने में समय लगना।
- मसल पेन और जॉइंट पेन।
- शरीर में सूजन।
ये भी पढ़ें- Heart Health: हार्ट की बीमारी के होते हैं ये 3 शुरुआती संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 hr agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
6 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
8 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
9 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines