---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Pregnancy Symptoms: प्रेग्नेंसी के पहले हफ्ते में दिखते हैं ये संकेत, जानें बरतें क्या सावधानियां

प्रेग्नेंसी के पहले हफ्ते महिलाओं को अपने शरीर में कई बदलाव दिखाई देते हैं, जिन्हें पहचानना और समझना जरूरी होता है। अगर आप भी प्रेग्नेंसी प्लान करने की सोच रही हैं या पहले हफ्ते में इन बदलावों को महसूस कर रही हैं, तो ध्यान दें।

---विज्ञापन---

हर महिला अपने जीवन में मां बनने की खुशी पाना चाहती है। शादीशुदा जोड़ों की भी एक समय के बाद इच्छा होती है कि वे अपने परिवार को आगे बढ़ाएं। बच्चा ही उनके परिवार और संबंध को गहरा बनाता है। प्रेग्नेंट होने के कुछ समय बाद तो हर महिला प्रेग्नेंसी के लक्षणों को समझ लेती है। सबसे सामान्य लक्षण पीरियड का मिस होना है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी कई अन्य संकेत हैं जो गर्भावस्था के बारे में बताते हैं। प्रारंभिक गर्भावस्था के लक्षण हर महिला में अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षण हैं जो कई महिलाएं गर्भधारण के पहले कुछ हफ्तों में अनुभव करती हैं। इन लक्षणों को जल्दी पहचानने से महिलाओं को गर्भावस्था की पुष्टि करने में मदद मिल सकती है और वे अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए जरूरी कदम उठा सकती हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर से जरूरी बातें।

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

मारेंगो एशिया अस्पताल, फरीदाबाद की एसोसिएट डायरेक्टर-गाइनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर श्वेता मेंदीरत्ता बताती हैं कि प्रेग्नेंसी का फर्स्ट वीक महिला के आखिरी पीरियड के सातवें दिन से शुरू हो जाता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने में थोड़ा समय लग सकता है। पहले हफ्ते के अंदर महिलाओं को कुछ बदलाव नजर आते हैं, जो प्रेग्नेंसी से संबंधित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

पहले हफ्ते के संकेत

1. पीरियड मिस होना

---विज्ञापन---

गर्भावस्था का सबसे सामान्य लक्षण है मासिक धर्म का रुकना। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि ये अन्य कारण, जैसे तनाव या अनियमित पीरियड साइकिल के चलते तो नहीं हुआ है। मासिक धर्म के रुकने के साथ-साथ कुछ महिलाओं को लाइट ब्लीडिंग स्पॉटिंग या इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग भी होती है, जब फर्टिलाइज्ड एग यूट्रस की परत से जुड़ता है, तो प्रेग्नेंसी कंफर्म होती है।

2. ब्रेस्ट में बदलाव

---विज्ञापन---

प्रेग्नेंसी के प्रारंभिक संकेत में ब्रेस्ट में भी कुछ बदलाव देखे जाते हैं। गर्भावस्था में हार्मोनल इंबैलेंस के कारण स्तनों में सेंसिटिविटी, सूजन या एरियोलास का गहरा होना शामिल है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था के शुरुआती चरणों में थकान महसूस करती हैं, जो शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के स्तर के बढ़ने के कारण होती है।

3. मॉर्निंग सिकनेस

---विज्ञापन---

मॉर्निंग सिकनेस, जिसमें मिचली और उल्टी शामिल हैं, कई गर्भवती महिलाओं को महसूस होती है। यह आमतौर पर छठे सप्ताह के आसपास शुरू होती है, लेकिन कई बार महिलाओं को पहले हफ्ते में भी महसूस होती है। हालांकि इसे सुबह की बीमारी भी कहा जाता है, मगर यह दिन के किसी भी समय हो सकती है। महिलाओं को स्मैलिंग प्रॉब्लम भी होती है, जिससे कुछ गंधों के प्रति उनकी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

Pregnancy Tips

Pregnancy Tips

---विज्ञापन---

4. पेशाब आना

अक्सर महिलाओं में पेशाब आना भी प्रेग्नेंसी का एक सामान्य लक्षण होता है। जैसे-जैसे गर्भावस्था का समय बढ़ता है, वैसे-वैसे गर्भाशय ब्लैडर पर दबाव डालता है, जिससे बार-बार बाथरूम जाने की समस्या होती रहती है। इसके अलावा, कुछ महिलाएं हार्मोनल इंबैलेंस के कारण मूड स्विंग्स का भी अनुभव कर सकती हैं।

---विज्ञापन---

5. शरीर में ऐंठन

प्रेग्नेंसी का एक और संकेत होता है कि उन्हें अपने शुरुआती दिनों में शरीर में भी काफी ऐंठन, अकड़न और दर्द महसूस होते हैं। इसमें महिलाओं को पेट, पेल्विस और पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हो सकती हैं।

---विज्ञापन---

जरूरी टिप

डॉक्टर श्वेता कहती हैं कि ये प्रारंभिक लक्षण गर्भावस्था का संकेत देने वाले कुछ संकेत हो सकते हैं। यदि किसी महिला को इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होते हैं, तो उसे होम प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए और गाइनैक से भी पुष्टि करवानी चाहिए ताकि सही मार्गदर्शन और सलाह मिल सके। इसके अलावा कुछ सावधानियां जरूर बरतें- जैसे की तनाव कम लें, पर्याप्त पानी पिएं। सही और पौष्टिक भोजन खाएं और फॉलिक एसिड का सेवन भी करें। शराब या धूम्रपान करने से बचें।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 25, 2025 02:48 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola