हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Pregnancy Symptoms: प्रेग्नेंट होते ही दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण, शरीर में आते हैं कई बदलाव

विज्ञापन
Pregnancy Symptoms

Pregnancy Symptoms: कई महिलाएं इस बात को लेकर परेशान रहती हैं कि आखिर प्रेग्नेंट होने का पता कैसे लगाया जाए, इसके लिए वैसे तो एक किट रहती है, लेकिन कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिनकी मदद से आप प्रेगनेंसी की शुरुआती स्टेज का पता आसानी से लगा सकते हैं।

mayoclinic के अनुसार, गर्भ धारण करने के साथ ही महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव शुरू हो जाते हैं। इस खबर में नीचे जानिए प्रेग्नेंट होने के शुरुआत लक्षण

और पढ़िए –ये लक्षण बताते हैं कि आप Heart Valve Disease से ग्रसित हैं, एक्सपर्ट्स से जानिए इसके बारे में सबकुछ

 

1. उल्टी आने जैसे लगना

गर्भावस्था के दौरान दिन की शरुआत बोझिल लगती है। सुबह कमजोरी और थकान होती है। कुछ भी खाने पर उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। ये प्रेग्नेंट होने का सबसे सामान्य लक्षण माना जाता है।

2. निप्पल का रंग गहरा होने लगता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गर्भावस्था में होने वाले हार्मोनल चेंस से melanocytes प्रभावित होती हैं,यानी इसका प्रभाव उन कोशिकाओं पर पड़ता है जो निपल के रंग के लिए उत्तरदायी होती हैं।गर्भ धारण करने पर निपल का रंग गहरा हो जाता है।

और पढ़िए –Winter Food: सर्दियों में जरूर खाना चाहिए ये चार चीजें, शरीर रहेगा गर्म, नहीं लगेगी ठंड

3. ब्रेस्ट का हैवी हो जाना

ब्रेस्ट का हैवी हो जाना भी एक बेहद सामान्य लक्षण है। दरअसल, ब्रेस्ट के ऊतक हॉर्मोन्स के प्रति अति संवेदनशील होते हैं, जब गर्भ धारण होता है तो शरीर में हॉर्मोनल चेंज होना शुरू हो जाते हैं, इससे बेस्ट में सूजन आ जाती है और भारीपन आ जाता है।

4. किसी भी चीज की क्रेविंग होने लगना

गर्भवती महिला में किसी विशेष चीज के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है और हर वक्त वही खाने का दिल करने लगता है. कई बार ऐसा भी होता है कि इस दौरान महिला की डेली डाइट अचानक से बढ़ जाती है.

5. शरीर का तापमान और मूड

गर्भवती होने पर पल-पल में मूड बदलता रहता है। कभी कोई चीज अच्छी लगने लगती है तो कभी उसी चीज से नफरत हो जाती है।

इस बात का पूरा ख्याल रखें कि ऊपर बताए गए ज्यादातर लक्षणों की वजह प्रेग्नेंसी हो ये जरूरी भी नहीं है, इसके पीछे और भी दूसरी वजह हो सकती हैं। इसलिए शरीर में इस तरह के बदलाव होने पर डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं।

Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें