---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

परफ्यूम की शौकीन हैं तो प्रेग्नेंसी में दिक्कत! एक्सपर्ट ने बताए साइड इफेक्ट

परफ्यूम और डियोड्रेंट लगभग रोज ही लोग लगाते हैं। आपने इसके स्किन पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में सुना होगा, मगर क्या आप जानते हैं इन खुशबूदार केमिकल्स के इस्तेमाल से बच्चा पैदा करने में कपल्स को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। क्या IVF एक्सपर्ट का यह चौंकाने वाला खुलासा बन सकता है नया संकट?

---विज्ञापन---

पसीने की बदबू दूर करने के लिए और हमेशा खुशबूदार रहने के लिए लोग परफ्यूम लगाते हैं। हालांकि, इसके इस्तेमाल पर रोकथाम करना सही नहीं है क्योंकि दुनियाभर में लाखों लोग परफ्यूम, डियोड्रेंट और इत्र जैसी चीजों का यूज करते हैं। यह एक ब्यूटी आइटम है लेकिन सीमित तरीके से इस्तेमाल न करने पर इसके दुष्प्रभाव भी झेलने पड़ सकते हैं। परफ्यूम का इस्तेमाल करने से स्किन और लंग्स में इंफेक्शन हो सकता है। मगर क्या आप जानते हैं इनका असर हमारी फर्टिलिटी हेल्थ पर भी पड़ता है? जी हां, हाल ही में IVF एक्सपर्ट ने दावा किया है कि लोगों द्वारा ऐसे आइटम्स का बेधड़क इस्तेमाल उनकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहा है। चलिए जानते हैं इस बारे में।

परफ्यूम क्यों नुकसानदायक?

परफ्यूम बनाने के लिए कई प्रकार की गैस और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह खुशबूदार तो होते हैं, मगर इनके प्रयोग से हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बढ़ जाती है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों के मेटाबॉलिक सिंड्रोम को भी इफेक्ट कर सकता है। परफ्यूम के अंदर दो खास प्रकार के केमिकल पाए जाते हैं, जिनमें थैलेट्स (Phthalates) और इंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स (Endocrine-disrupting chemicals) शामिल हैं। परफ्यूम बनाने के लिए इनका यूज किया जाता है। इन दोनों को शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एनवायरनमेंटल हेल्थ साइंस के मुताबिक, इंडोक्राइन डिसरप्टिंग केमिकल्स हार्मोन्स को प्रभावित कर सकते हैं। ये केमिकल्स शरीर में ब्लॉकेज की प्रॉब्लम्स को भी बढ़ा सकते हैं।

---विज्ञापन---

Phthalates केमिकल के बारे में नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन कहता है कि यह रसायन गर्भावस्था को भी प्रभावित करता है, पुरुषों में स्पर्म हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है और यदि कोई नवजात संपर्क में आता है, तो उसकी ग्रोथ में रुकावट होती है।

शरीर पर कैसा असर?

कई हेल्थ रिपोर्ट्स इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि इन दिनों खराब लाइफस्टाइल प्रेग्नेंसी प्लानिंग और फैमिली प्लानिंग में दिक्कतें पैदा कर रही हैं। उसमें परफ्यूम भी किसी संकट से कम नहीं है क्योंकि पुरुषों और महिलाओं के शरीर में मौजूद हार्मोन्स का केमिकल से संपर्क होने पर नुकसान होना तय है। थैलेट्स का तो कई देशों में प्रतिबंध भी लगा हुआ है। पुरुषों में स्पर्म्स की क्वालिटी खराब होने का एक कारण रसायनों का असर है और महिलाओं के फर्टिलाइजेशन वाले एग्स पर भी इसका प्रभाव होता है।

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के इंटरनेशनल फर्टिलिटी सेंटर के सीईओ डॉक्टर सार्थक बख्शी बताते हैं कि लोगों के बीच परफ्यूम का इस्तेमाल बहुत कॉमन हो गया है। मगर लोगों को यह समझ नहीं आ रहा है कि इसका यूज शरीर के अंदर क्या असर डाल रहा है। रोजाना बार-बार स्प्रे करना कितना खतरनाक हो सकता है। केमिकल का ओवर यूज बॉडी को डैमेज कर रहा है, जिससे प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें बढ़ गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by let’s Broadcast (@lets.broadcast)

---विज्ञापन---

परफ्यूम के अन्य साइड इफेक्ट्स

  • स्किन एलर्जी और जलन।
  • अस्थमा या ब्रोंकाइटिस के मरीजों के लिए हानिकारक।
  • सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या।
  • न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर।

सही तरीका क्या है?

  • माइल्ड परफ्यूम यूज करें।
  • नेचुरल और ऑर्गेनिक परफ्यूम का इस्तेमाल करें।
  • हर समय लगाने से बचें।

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 17, 2025 09:31 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola