---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

ज्यादा पी ली है शराब? एक दवा से खत्म हो जाएगी टेंशन, जानें ‘दिव्य गोली’ की खासियत

Pre Drink Pill Myrkl: ब्रिटेन में एक दवा की काफी चर्चा हो रही है। जिसे Myrkl कहा जाता है। इसकी दो गोलियों को लगभग एक घंटे पहले लिया जाता है। ये गोलियां शराब पीने के बाद होने वाले हेंगओवर के असर को काफी हद तक कम कर देती हैं। जिससे शख्स तरोताजा महसूस करता है।

---विज्ञापन---

Pre Drink Pill Myrkl: अक्सर देखने में आता है कि लोग किसी पार्टी में या दोस्तों के बीच बैठकर ज्यादा शराब पी लेते हैं। इसके बाद हैंगओवर के चलते उनकी हालत खराब होने लगती है। हालांकि कई लोग शराब का असर कम करने के लिए नींबू या किसी और चीज का सहारा लेते हैं, लेकिन अब शराबियों की टेंशन सिर्फ एक गोली से दूर हो रही है।

दो गोलियों का बड़ा असर 

दरअसल, ब्रिटेन में इन दिनों एक दवा काफी पॉपुलर है। जिसे दिव्य गोली या Myrkl कहा जाता है। इसका सेवन शराब पीने से लगभग एक घंटे पहले किया जाता है। शराब पीने से एक घंटे पहले Myrkl की दो गोलियां ली जाती हैं। जो लगभग 12 घंटे तक प्रभावी रहती हैं। इस गोली को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह महज एक घंटे के भीतर ही शराब को शरीर में ही खत्म कर देती है। यह दवा अपने असर से शराब को पानी और कार्बन डाइऑक्साइड में बदल देती है।

---विज्ञापन---

30 साल के रिसर्च के बाद तैयार की गई गोली

कंपनी के अनुसार, यह गोली 30 साल के शोध और विकास के बाद तैयार की गई है। इसे हैंगओवर के लिए एक चमत्कारिक इलाज के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह दवा शराब पीने वालों को “तरोताजा महसूस कराने” में मदद करती है। कंपनी की ओर से लोगों को थकावट दूर करने और सिरदर्द और मतली जैसे सामान्य हैंगओवर लक्षणों को रोकने के लिए पीने से पहले दो गोलियां लेने की सलाह दी जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 100 रुपये की गोली से कैंसर के इलाज का दावा! नई रिसर्च में बताई खासियत

70 प्रतिशत तक बॉडी में खत्म हो जाती है शराब

जानकारी के अनुसार, इस पिल से शराब लगभग 70 प्रतिशत तक शरीर में ही खत्म हो जाती है। जिससे यह लिवर तक नहीं पहुंच पाती। इस पिल को प्राकृतिक और शाकाहारी करके प्रचारित किया जाता है। इस दवा में बैसिलस सबटिलिस और बैसिलस कोगुलांस नाम के बैक्टीरिया मिले होते हैं। जिनमें विटामिन B-12 और l cysteine पाया जाता है। इसके जरिए शराब आंत में ही नष्ट हो जाती है और लिवर तक नहीं पहुंच पाती। इस दवा को यूरोपियन फूड सेफ्टी एजेंसी (EFSA) और यूएस फूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की मंजूरी मिली हुई है।

First published on: Feb 28, 2024 08:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola