Pre-diabetes warning signs: अगर बार-बार प्यास लगती है तो हो जाएं सावधान, यह हो सकता है डायबिटीज का पहला संकेत

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खानपान और तनाव भरे माहौल में डायबिटीज की समस्या बहुत ही आम हो गई है इसके साथ ही काफी तेजी से बढ़ रही है। कई बार शरीर पहले ही संकेत देना शुरू कर देता है, लेकिन हम उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं तो आइए जानते हैं प्री-डायबिटीज संकेत के बारे में।

Pre-diabetes warning signs: अगर बार-बार प्यास लगती है तो हो जाएं सावधान, यह हो सकता है डायबिटीज का पहला संकेत

Pre-diabetes warning signs: डायबिटीज एक गंभीर लेकिन कंट्रोल की जा सकने वाली बीमारी है। जो कि आजकल हर दूसरे व्यक्ति को है। अगर इसे समय रहते पहचाना जाए, तो इससे बचा जा सकता है। प्री-डायबिटीज उसी रास्ते की पहली सीढ़ी है, जहां शरीर में ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचता। अगर सही समय पर ध्यान न दिया जाए तो यह आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज का रूप ले सकता है तो आइए जानते हैं प्री-डायबिटीज के कुछ लक्षण के बारे में जिससे आप पहले ही सतर्क हो सकते हैं।

विज्ञापन

प्री-डायबिटिक क्या होता है?

प्री-डायबिटीज एक ऐसी स्थिति होती है जब ब्लड शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन डायबिटीज की सीमा में नहीं आता। यह संकेत होता है कि शरीर में इंसुलिन ठीक से काम नहीं कर रहा और ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

प्री-डायबिटीज के शुरुआती लक्षण-

ज्यादा प्यास लगना

अगर आपको ज्यादा प्यास लग रही हैं। इसके साथ ही आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा है तो यह पहला संकेत होता हैं। जब शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने लगता है, तो किडनी उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है।

त्वचा का रंग गहरा हो जाना

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आपकी गर्दन, बगल या कोहनियों के पास त्वचा काली पड़ने लगी है तो ये संकेत भी हो सकता हैं। । इसे Acanthosis Nigricans कहते हैं।

धुंधली नजर आना

ब्लड शुगर असंतुलन से आंखों की नसों पर असर पड़ता है, जिससे देखने में धुंधलापन हो सकता है।

विज्ञापन

हाथ-पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट

ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने पर हाथों और पैरों में सुन्नपन, झनझनाहट या चुभन महसूस हो सकती है। इसके साथ ही पैरों में दर्द भी हो सकता है।

घाव या चोट का धीरे-धीरे भरना

ब्लड शुगर बढ़ने से शरीर की हीलिंग क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे छोटी-मोटी चोटें भी जल्दी ठीक नहीं होतीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ