Pre Diabetes Ke Lakshan: प्री डायबिटीज का मतलब है कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से ज्यादा है. इसे टाइप 2 डायबिटीज नहीं कहा जाता है लेकिन अगर लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव ना किए जाएं तो टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) हो सकती है. वहीं, लंबे समय तक प्री डायबिटीज को इग्नोर करने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे रक्त धमनियां डैमेज हो सकती हैं और दिल की सेहत के साथ ही किडनी पर भी असर पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए प्री डायबिटीज में शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं और किस तरह इन लक्षणों की पहचान की जा सकती है.
प्री डायबिटीज के लक्षण क्या हैं | Pre Diabetes Symptoms
- बार-बार पेशाब आने लगता है और बार-बार प्यास लगने लगती है.
- त्वचा पर मस्से निकल सकते हैं. ये स्किन टैग्स छोटे या बड़े हो सकते हैं.
- गर्दन की त्वचा वेलवेट जैसी काली नजर आ सकती है. ऐसा लगता है कि गर्दन पर मैल जमा है.
- भूख बढ़ जाती है.
- शरीर में हर समय थकान महसूस होने लगती है.
- हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
- बार-बार इंफेक्शंस हो सकते हैं.
किन लोगों को रहता है प्री डायबिटीज का खतरा
वजन ज्यादा होने पर – जिन लोगों का वजन जरूरत से ज्यादा है या शरीर में फैटी टिशूज ज्यादा हैं उन्हें इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है.
चौड़ी कमर – जिन लोगों की कमर चौड़ी होने लगती है या पेट बाहर निकला रहता है उन्हें प्री डायबिटीज होने का खतरा रहता है.
खराब डाइट – खानपान अच्छा ना होने पर, बहुत ज्यादा शुगरी फूड्स खाने या शुगरी ड्रिंक्स पीने पर प्री डायबिटीज हो सकती है.
एक्टिव लाइफस्टाइल की कमी- अगर व्यक्ति का लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है तो उसे प्रीडायबिटीज हो सकती है.
उम्र – 35 साल से बड़ी उम्र के व्यक्ति को प्रीडायबिटीज हो सकती है.
गैस्टेशनल डायबिटीज – गर्भावस्था के दौरान अगर महिला को गैस्टेशनल डायबिटीज रही हो तो आगे चलकर उसे प्रीडायबिटीज हो सकती है.
नींद की दिक्कतें – नींद से जुड़ी दिक्कतों से परेशान लोगों में डायबिटीज का रिस्क ज्यादा रहता है.
प्रीडायबिटीज इन दिक्कतों की वजह बन सकती है
प्रीडायबिटीज में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कॉलेस्ट्रोल, दिल की बीमारी, किडनी की बीमारी, नर्व डैमेज, फैटी लिवर डैमेज, स्ट्रोक, आंखों पर डैमेज या कम दिखाई देना और चोट भरने में समय लगना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
4 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
22 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines