कहीं आपको शुगर तो नहीं? रात को दिखते हैं ये 5 संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Pre-Diabetes Signs: शुगर की बीमारी ऐसी होती है, जिसमें हमारी बॉडी में इंसुलिन का स्तर बैलेंस नहीं हो पाता है। प्री-डायबिटीज में ऐसे संकेत दिखाई देते हैं, जिन्हें अगर समय रहते न समझा जाए, तो आपको टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।

Pre-Diabetes Signs

Pre-Diabetes Signs

Pre-Diabetes Signs: डायबिटीज की बीमारी ऐसी होती है, जो अगर एक बार किसी को हो जाए, तो शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। हालांकि, शुगर का स्तर खून में बढ़ जाए, तो भी कई समस्याएं हो सकती हैं। शुगर की बीमारी होने से पहले ही शरीर कुछ संकेत देने लगते हैं, जिन्हें अगर समय रहते न समझा जाए, तो डायबिटीज के चांसिस बढ़ जाते हैं। प्री-डायबिटीज वही स्थिति है जिसमें शुगर का लेवल उस स्तर पर होता है जहां सामान्य से अधिक मात्रा में खून के अंदर शुगर पाई जाती है। यह मुख्यत: एक आम संकेत है टाइप-2 डायबिटीज के होने का।

डॉक्टर नवीन अग्रवाल, जो कि कार्डियो और हार्ट डिजीज के एक्सपर्ट हैं, बताते हैं कि इंडिया एक डायबिटीज कैपिटल है। यहां लोगों को शुगर की बीमारी के कारणों के बारे में और शुरुआती संकेतों के बारे में अधिक नॉलेज नहीं है। इसलिए, उन्हें लक्षणों को समझना चाहिए। रात को प्री-डायबिटीज के ये संकेत दिखते हैं।

रात को दिखने वाले संकेत

1. रात को पसीना (Night Sweats)- हाई ब्लड शुगर के संकेतों में रात के समय पसीना आने की समस्या हो सकती है। इस संकेत इग्नोर करने से बचना चाहिए।

2. पैरों में झुनझुनी (Tingling in Legs)- रात के समय आपको पैरों में झुनझुनी होना भी आम नहीं है। यह सीधा-सीधा हाई ब्लड शुगर लेवल यानी प्री-डायबिटीज का लक्षण होता है।

3. नींद में दिक्कत (Restless Sleeps)- रात के समय अगर आपको सोने में परेशानियां महसूस हो रही हैं, तो यह भी प्री-डायबिटीज का लक्षण होता है। ऐसा ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होता है।

4. ब्लरी विजन (Blurry Vision)- अगर आपको रात को धुंधला दिखाई देता है, तो यह भी शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने का एक साइन है। दूर की चीजों को देखने में ज्यादा दिक्कत होना भी शुगर का संकेत होता है।

Pre-diabetes signs

5. भूख बढ़ना (Hunger at Night)- रात को भूख के चलते अचानक नींद खुलना। कई बार डिनर पर्याप्त करने के बाद भी रात को भूख लगने लगती है। इस वजह से कई बार शरीर का वजन भी बढ़ जाता है।

क्या करें?

  • वजन मैनेज करना जरूरी।
  • हेल्दी डाइट लें, जिसमें फलियां, साबुत अनाज और सब्जियां शामिल होती हैं।
  • शुगर बेस्ड फूड्स का सेवन कम करें।
  • स्मोकिंग अवॉइड करें।
  • व्यायाम करें और सोने का समय सही रखें।

ये भी पढ़ें- बवासीर को कैसे दूर भगाएंगी रसोई में छिपी ये चीजें

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।d

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ