हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मल पानी में क्यों तैरता है? एक्सपर्ट ने बताया किन 5 चीजों का देता है संकेत

Reasons of Float Potty In Water: सुबह पॉटी करने के बाद अगर आपका मल पानी में तैरता नजर आ रहा है या अक्सर ऐसा आपके साथ होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

विज्ञापन
पानी में पॉटी तैरना किस बीमारी का संकेत है. Image Credit- Shutterstock

Mal Pani Mein Tairna: पॉटी करने के बाद पेट को राहत मिलती है. पेट का भारीपन दूर होता है क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है कि हर रोज पेट साफ हो, लेकिन क्या सिर्फ इतना काफी है? एक्सपर्ट आचार्य मनीष जी का कहना है कि मल त्यागना काफी नहीं है, बल्कि इसकी प्रकृति पर ध्यान देना जरूरी है. इससे आप अपनी हेल्थ पर ध्यान दे पाएंगे. हालांकि, पतला या टाइट मल पर हर कोई ध्यान देता है, लेकिन क्या आपको पता है कि पानी में तैरता मल होने का क्या मतलब है. ऐसा अक्सर कई तरह से होता है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि यह कई बीमारियों का संकेत होता है. अगर आप भी इस समस्या का रोजाना सामना कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दूध की चाय में गुड़ डालकर पीने से क्या होता है? जानिए सेहत के लिए कितना खतरनाक है

पानी में पॉटी तैरने का मतलब क्या है? | Pani Mein Potty Tirne ka Matlab

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक मल का तैरना शरीर के अंदर चल रही कुछ प्रक्रियाओं का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में शरीर में दिखने वाले इन 5 संकेतों पर ध्यान देना जरूरी है.  

विज्ञापन

ज्यादा गैस बनना- अगर आपकी पॉटी टॉयलेट सीट पर जाते ही पानी में तैरने लगती है तो इसका मतलब है कि आपको गैस बनने की समस्या है. साथ ही, आपकी आंतों की हेल्थ अच्छी नहीं है जिसकी वजह से मल हल्का हो जाता है. ऐसा अक्सर ज्यादा तला-भुना खाने की वजह से होता है. इसलिए आप फास्ट फूड से बिल्कुल दूर रहें.
पाचन कमजोर होना- जब खाना अच्छी तरह से नहीं पकता है तो इसमें हवा और फैट ज्यादा हो जाता है. इसकी वजह से मल की डेंसिटी कम हो जाती है और वह तैरने लगता है. अगर ऐसा होने के साथ-साथ आपका पेट भी फूल रहा है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए.
फैट वाला मल होना- कई बार मल में फैट होने की वजह से ऐसा होता है. अगर पानी में तैरने के साथ-साथ मल का रंग हल्का है या इसमें से बदबू आ रही है तो यह फैट के ठीक से ना पचने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, हो सकता है कि आपको लिवर की भी दिक्कत हो और अग्न्याशय की भी समस्या हो सकती है.
आंतों में इंफेक्शन होना- कई बार आईबीएस (IBS) की वजह से भी ऐसा हो सकता है. कुछ मामलों में तैरता हुआ मल आंतों के इंफेक्शन होने का भी संकेत हो सकता है. लगातार कब्ज या दस्त रहने की वजह से भी ऐसा हो सकता है.
ज्यादा फाइबर होना- खाने में फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है. अचानक बहुत ज्यादा फाइबर खाने से भी मल में हवा भर जाती है, जिससे यह पानी में तैरने लगता है. ऐसे में फल, सलाद या साबुत अनाज ज्यादा खाने से बचें. हालांकि, ऐसा करने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें.  

इसे भी पढ़ें- शुगर के मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी होती हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ब्लड शुगर होने लगेगा कम

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola