आलू खाने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं? 1 दिन में कितनी मात्रा होनी चाहिए, आचार्य बालकृष्ण ने बताया तरीका

Health Benefits of Potatoes: अगर आप आलू को बिना सोचे समझे खा जाते हैं तो थोड़ा रुक जाएं, क्योंकि जरूरत से ज्यादा आलू खाने से हेल्थ को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं.

Potato Eating Benefits and Side Effects

रोज आलू खाने से शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान, Image Credit- Freepik

Disadvantages of Potatoes: आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि इसे हर तरह से खाया जा सकता है. आप आलू को उबालकर, स्नैक्स के तौर पर या सब्जी बनाकर आहार में शामिल कर सकते हैं. यही वजह है कि भारतीय किचन में कोई भी ऐसी सब्जी मौजूद नहीं है जिसमें आलू को ना मिलाया जा सके. कई लोग आलू को उबालकर खाना भी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ज्यादा आलू खाने से शरीर पर क्या असर होता है? अगर आप रोज आलू खा रहे हैं तो इसके कई तरह से नुकसान भी हो सकते हैं. आइए आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण से इसके नुकसान, फायदे और रोजाना खाने का तरीका जानते हैं.

विज्ञापन

रोज आलू खाने से शरीर को होने वाले फायदे और नुकसान | Potato Eating Benefits and Side Effects

आलू खाने के फायदे

हड्डियों के फायदेमंद- आलू में मौजूद मैग्नीशियम और जिंक हड्डी को मजबूत करने का काम करते हैं. साथ ही, आलू ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग को दूर करने में भी मददगार हो सकता है.
ब्लड प्रेशर मेंटेन- आलू खाने से ब्लड प्रेशर सही रहता है. यह सुनने में आपको अजीब लग सकता है, लेकिन सही मात्रा में आलू खाने से फायदा हो सकता है.
पाचन में सुधार- इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने का काम करता है. यह पेट की समस्या को कम कर कब्ज को भी दूर करेगा.

विज्ञापन

आलू खाने के नुकसान

वजन बढ़ना- ज्यादा आलू खाने से वजन बढ़ सकता है. आप फ्रेंच फ्राइज, आलू की टिक्की, चिप्स या तले हुए स्नैक्स खाने से बचें.
पोषक तत्वों का नुकसान- अगर आप आलू गलत तरीके से पका रहे हैं तो हेल्थ को नुकसान हो सकता है. बार-बार आलू को फ्राई करके नहीं खाना चाहिए.
डायबिटिक लोगों को नुकसान- डायबिटीज लोगों को आलू जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए. इससे हेल्थ को नुकसान हो सकता है अगर आप जरूरत से ज्यादा आलू खा रहे हैं.

विज्ञापन

रोज आलू खाने से क्या होता है?

आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि अगर आलू का सेवन जरूरत से ज्यादा किया जाए तो परेशानी का सबब बन सकता है. हालांकि, आलू का सेवन करना गलत नहीं है, लेकिन आलू को खाने की प्रक्रिया गलत हो सकती है. हमें आलू को तलकर खाने और आलू के चिप्स खाने से बचना चाहिए.

1 दिन में कितने आलू खाना चाहिए?

आलू को रोज जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए, जैसे कई लोगों दिन में कई बार आलू खाते हैं. लेकिन आपको लगभग 150 ग्राम आलू चाहिए. हालांकि, इससे ज्यादा खाने से कोई नुकसान नहीं होगा, पर परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ