Potato Chips Side Effects: आलू वाले चिप्स जो कई रंगीन पैकेटों में मार्केट में अवेलेबल हैं, जिनका स्वाद तो काफी फ्लेवरफुल होता है लेकिन हेल्थ के लिए यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होते हैं। इन चिप्स में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी, नमक, सोडा और फैट्स होते हैं। इन चीजों की मौजूदगी से चिप्स सेहत के मामले में हानिकारक हो जाते हैं। इससे वजन बढ़ सकता है। टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें तो चिप्स के एक मशहूर ब्रांड लेज ने अपने सबसे अधिक बिकने वाले फ्लेवर के चिप्स की ब्रिकी पर बैन लगाने का आदेश जारी किया है। इसके पीछे प्रमुख कारण दूध से होने वाली एलर्जी है। आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या है पूरा मामला?
मशहूर चिप्स ब्रान्ड Lay’s ने अपने Classic Potato फ्लेवर को वापिस मंगाने का आदेश दिया है, क्योंकि इसमें दूध से होने वाली एलर्जी वाले गुण पाए गए हैं। यह दूध से एलर्जेटिक लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ये एलर्जी बच्चों में कॉमन है।
ये भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बॉडी देती है ये 5 संकेत
दूध से एलर्जी कैसे शरीर को प्रभावित करती है?
अगर आपको दूध से एलर्जी है, तो आपका शरीर दूध के संपर्क में आने के बाद इम्यूनोग्लोबुलिन ई बनाकर प्रतक्रिया करता है। दरअसल, यह एंटीबॉडीज इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का काम करती हैं, एलर्जी वाले लोगों में यह एंटीबॉडी शरीर में दूध जाने के बाद नेगेटिव रिएक्ट करती है। इससे शरीर में अलग-अलग प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जैसे स्किन पर रिएक्शन, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट हेल्थ पर असर।
photo credit-freepik
मिल्क एलर्जी के संकेत
- हीव्स, यह एक स्किन प्रॉब्लम है।
- मतली या उलटी होना।
- पेट में दर्द।
- दस्त।
- खुजली।
- आपके होठों, जीभ या गले में झुनझुनी या सूजन होना।
- सीने में जकड़न।
- सांस फूलना।
- खाना निगलने में कठिनाई।
पैकेट चिप्स के अन्य नुकसान
कैलोरी बढ़ने से वेट गेन होना।
सोडियम बढ़ने से बीपी, हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है।
अनहेल्दी फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।
एजिंग का एक कारण भी पैकेट वाले चिप्स हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
न दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
2 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
3 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
7 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
23 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines