Lays के इन चिप्स से एलर्जी का खतरा, कंपनी ने मार्केट से वापस मंगाया स्टॉक

Potato Chips Side Effects: पैकेट वाले चिप्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इस बारे में पहले भी कई रिसर्च सामने आ चुकी हैं, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई थी। अब एक नई रिसर्च यह बताती है कि पैकेट वाले आलू चिप्स इन लोगों के लिए भी हानिकारक हैं, साथ ही एक बड़ी कंपनी ने इस पर कड़ा एक्शन भी लिया है।

Potato Chips Side Effects

photo credit-freepik

Potato Chips Side Effects: आलू वाले चिप्स जो कई रंगीन पैकेटों में मार्केट में अवेलेबल हैं, जिनका स्वाद तो काफी फ्लेवरफुल होता है लेकिन हेल्थ के लिए यह ज्यादा फायदेमंद नहीं होते हैं। इन चिप्स में अत्यधिक मात्रा में कैलोरी, नमक, सोडा और फैट्स होते हैं। इन चीजों की मौजूदगी से चिप्स सेहत के मामले में हानिकारक हो जाते हैं। इससे वजन बढ़ सकता है। टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट की मानें तो चिप्स के एक मशहूर ब्रांड लेज ने अपने सबसे अधिक बिकने वाले फ्लेवर के चिप्स की ब्रिकी पर बैन लगाने का आदेश जारी किया है। इसके पीछे प्रमुख कारण दूध से होने वाली एलर्जी है। आइए जानते हैं इस बारे में।

क्या है पूरा मामला?

मशहूर चिप्स ब्रान्ड  Lay’s ने अपने Classic Potato फ्लेवर को वापिस मंगाने का आदेश दिया है, क्योंकि इसमें दूध से होने वाली एलर्जी वाले गुण पाए गए हैं। यह दूध से एलर्जेटिक लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। ये एलर्जी बच्चों में कॉमन है।

दूध से एलर्जी कैसे शरीर को प्रभावित करती है?

अगर आपको दूध से एलर्जी है, तो आपका शरीर दूध के संपर्क में आने के बाद इम्यूनोग्लोबुलिन ई बनाकर प्रतक्रिया करता है। दरअसल, यह एंटीबॉडीज इम्यूनिटी को बढ़ावा देने का काम करती हैं, एलर्जी वाले लोगों में यह एंटीबॉडी शरीर में दूध जाने के बाद नेगेटिव रिएक्ट करती है। इससे शरीर में अलग-अलग प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं, जैसे स्किन पर रिएक्शन, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट हेल्थ पर असर।

Potato Chips Side Effects

photo credit-freepik

मिल्क एलर्जी के संकेत

  • हीव्स, यह एक स्किन प्रॉब्लम है।
  • मतली या उलटी होना।
  • पेट में दर्द।
  • दस्त।
  • खुजली।
  • आपके होठों, जीभ या गले में झुनझुनी या सूजन होना।
  • सीने में जकड़न।
  • सांस फूलना।
  • खाना निगलने में कठिनाई।

पैकेट चिप्स के अन्य नुकसान

कैलोरी बढ़ने से वेट गेन होना।
सोडियम बढ़ने से बीपी, हार्ट डिजीज, किडनी डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है।
अनहेल्दी फैट से कोलेस्ट्रॉल बढ़ना।
एजिंग का एक कारण भी पैकेट वाले चिप्स हो सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ