News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Joint Pain Remedy: अक्सर डिलीवरी (Delivery) के बाद महिलाओं के शरीर में काफी ज्यादा दर्द होता है, जिसके चलते उठना, बैठना आदि में काफी हद तक दिक्कत होने लगती है. इसके साथ ही कुछ महिलाएं तो इससे छुटकारा पाने के लिए पेन किलर (Pain Killer) जैसी दवाइयों का सहारा लेती हैं. साथ ही कुछ ऐसी भी हैं जो बिना दवाई खाए इस दर्द को सहती हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और आपको डिलीवरी के बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और बार-बार दवाई का सहारा लेना पड़ता है, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट डॉक्टर उपासना से कि आप इस परेशानी से कैसे राहत पा सकते हैं, वे भी बिना किसी दवाई के.
डॉक्टर उपासना के मुताबिक बहुत सी महिलाओं को डिलीवरी के बाद शरीर में अलग-अलग तरह का दर्द होता है, जिससे राहत पाना बहुत ही मुश्किल होता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो आप इस चूरन को बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले समान मात्रा में सौंठ, चीनी और बदाम लें. इसके बाद इन्हें सूखा पाउडर बना लें. बस इस तरह आपका आरामदेह चूरन घर पर ही कम चीजों में तैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- नहीं बर्दाश्त होता है पीरियड्स का दर्द? खा लें ये एक चीज, नहीं खानी पड़ेगी दवा
डिलीवरी के बाद शरीर के (Body Pain) दर्द से राहत पाने के लिए आप इस चूरन का रोजाना कुछ महीने तक सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं. यह आपको दर्द से राहत के साथ ऊर्जा (Energy) देने में भी काफी मदद करेगा.
यह चूरन प्राकृतिक सामग्री से बना होने के कारण शरीर को पोषण देने के साथ-साथ सूजन और दर्द को कम करने में कारगर है. सौंठ (सुखी अदरक) में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो मांसपेशियों (Muscles Pain) के दर्द को कम करते हैं. बदाम से शरीर को आवश्यक विटामिन (Vitamin) और मिनरल्स (Minerals) मिलते हैं, जो रिकवरी में मददगार होते हैं. चीनी शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है. इस मिश्रण का रोजाना सेवन आपको तेज और प्रभावी राहत देने के साथ मानसिक ताजगी भी देगा.
ये भी पढ़ें- क्या आपको भी रहता है रोजाना कमर में दर्द? सिर्फ एक कटोरी इस चीज का करें सेवन, मिल जाएगा आराम
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।