Post Diwali Detox: फेस्टिवल पर जमकर खाने-पीने का मजा लेते हैं। खाने में जब बहुत ज्यादा रिफाइंड, मसालों, प्रोसेस्ड फूड और डीप फ्राइड फूड का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और इसका नतीजा- गैस, एसिडिटी, पिंपल्स, मुंहासे, वजन का बढ़ना होता है। क्योंकि त्योहारों पर खूब चीनी, नमक, मिर्च और तेल का सेवन करते हैं, जो जहर के समान काम करता है। इससे शरीर के कई फंक्शन्स ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। इसलिए फिर जरूरी होता है शरीर को डिटॉक्सीफाई करना। कैसे बॉडी को 2 से 3 दिन में अच्छे से डिटॉक्स कर सकते हैं, जानिए Acharya Pratishtha से दिवाली के बाद शरीर को किस तरह डिटॉक्स करना है-
पहला पानी से करें डिटॉक्स
सबसे पहले एक बोटल लें और उसमें पानी भरकर रख लें। फिर 2 तुलसी के पत्तों के साथ 4 पुदीना के पत्ते डालें और छोटे-छोटे खीरे के टुकड़े भी डालें। उसके बाद नींबू काट कर डाल दें। पूरे दिन इस पानी को पीते रहें और जब खत्म हो जाए तो दोबारा उसी में भर लें। 3 दिन लगातार इस पानी को पीते रहें, इससे पेट से जुड़ी सारी परेशानियों से राहत मिलेगी, इसके साथ ही चेहरे पर चमक भी आएगी।
ये भी पढ़ें- रहना चाहते हैं खुश और हेल्दी तो कर लें भोजन सुबह 9 बजे से 7 बजे के बीच, Study में खुलासा!
अगर आपको पानी में डाले सारे इनग्रेडिएंट्स वाले डिटॉक्स पसंद नहीं आता है तो आप संतरे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। उसके लिए संतरे को छील कर उसी फलियां को छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर बोटल में डाल दें और पूरे दिन इस पानी को पीते रहें। इससे आपकी विटामिन सी की कमी पूरी होगी। शरीर का प्रोपर डिटॉक्सिफिकेशन होगा।
दूसरा डिटॉक्स का तरीका
खूब मसालेदार खाना खाने के बाद 2 या 3 दिन तक मुंग दाल की खिचड़ी खाएं, वो भी दही के साथ। इसके साथ ही आप नाश्ते में दूध का दलिया खाएं। फिर लंच में दाल-चावल (अरहर और मुंग दाल) खाएं और रात के समय लें खिचड़ी और दही (वैसे दही की तासीर ठंडी होती है तो दही में आप भूना हुआ जीरा,अलसी का पाउडर डाल सकते हैं) अगर आपको रात में दही अच्छी नहीं लगती है तो आप दिन में दाल-चावल के साथ ले सकते हैं।
तीसरा डिटॉक्स का तरीका
सुबह आप दलिया के अलावा आप गाजर पाक बना सकते हैं। इसके लिए आप गाजर को कस लें और खीर बना कर खाएं। लंच में कोई भी सूप ले सकते हैं, जैसे- वेजिटेबल सूप, टोमाटो सूप पी सकते हैं। रात में खिचड़ी खाएं। अगर आप इन सभी चीजों को नहीं कर सकते हैं तो सिर्फ दाल-चावल और साथ में फ्रेश फलों का सेवन करें। इसके साथ ही आप फलों का जूस भी ले सकते हैं। कम से कम 3 दिन इन डिटॉक्स के तरीकों को आपनाएं और सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर करें। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और कैसे कर सकते हैं प्रोपर डिटॉक्स का तरीका जानें-
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
3 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
21 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines