Pointed Gourd Benefits: आज हम आपके लिए परवल के फायदे लेकर आए हैं। इन दिनों सब्जी मंडियों में परवल (Pointed Gourd) खूब दिख रहे हैं। हरे रंग के परवल के गुणों (Benefits) की बात करें तो यह आयुर्वेदिक सब्जियों की श्रेणी में आता है।
परवल के पोषक तत्व (Nutrients of Parwal)
परवल कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बहुत से विटामिन्स, मिनिरल्स पाए जाते हैं जो इसे हमारी सेहत (Health) के लिए बहुत ही उपयोगी बना देते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
और पढ़िए – प्रेग्नेंसी में कभी न करें ये 5 गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
इन समस्याओं में लाभकारी है परवल
न्यूट्रीनिस्ट लवनीत बत्रा कहती हैं कि क्या आप परवल खाते हैं, अगर नहीं खाते तो इसका सेवन शुरू कर दें। ये खून को साफ करने के अलावा मूत्र संबंधी समस्याओं और मधुमेह के इलाज में कारगर है। इसके अलावा कब्ज, स्किन प्रॉब्लम, पाचन संबंधित प्रॉब्लम, एजिंग, पीलिया आदि के नियंत्रण में भी मदद करता है।
परवल खाने के जबरदस्त फायदे (Amazing benefits of eating Parwal)
- खास बात ये है कि परवल में सर्दी को रोकने और ठीक करने की क्षमता से लेकर लीवर के पीलिया की ताकत है। परवल में कौन से विटामिन पाएं जाते हैं? यह विटामिन ए, बी1, बी2 और सी और कैल्शियम का मुख्य स्त्रोत होता है, जो हड्डियों को भी मजबूत करने में मददगार है।
- परवल के सेवन से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। परवल फाइबर से भरपूर होने के चलते कब्ज में फायदेमंद है।
- परवल में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और सी होते हैं। ये पोषक तत्व उन मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं, जो उम्र बढ़ने के संकेतों को प्रोत्साहित करते हैं।
- परवल खून को साफ करने में मदद मिलती है। आपको बता दें कि शरीर को कई गंभीर बीमारियों से मुक्त रखने के लिए रक्त का शुद्धिकरण जरूरी होता है।
- परवल में मौजूद औषधीय गुण खून में बढ़े ग्लुकोज की मात्रा को कंट्रोल करने का काम करता है। ये डॉयबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी है।
और पढ़िए –रात में चेहरे पर इस तरह लगाएं बादाम का तेल, आएगा गजब का निखार
Disclaimer- खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
18 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
20 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
22 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
23 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines