Pneumonia Symptoms: सर्दियों में निमोनिया के 7 शुरुआती संकेत, बाबा रामदेव से जानें अचूक फार्मूला

Pneumonia Symptoms: ठंड के मौसम में निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी हो जाती है। इसका कारण शीतलहर होती है, जो सीधा हमारे फेफड़ों पर अटैक करती है। इन हवाओं से सर्दी और सीने में बलगम बनता है। इन दिनों बच्चे इस बीमारी से ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। आइए जानते हैं इसके शुरुआती संकेत और बचाव।

Pneumonia Symptoms

Pneumonia Symptoms

Pneumonia Symptoms: निमोनिया एक गंभीर सांस संबंधी संक्रमण है जो फेफड़ों में सूजन और इन्फेक्शन का कारण बनता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन बुजुर्गों, बच्चों और जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें जल्दी अपनी चपेट में ले लेती है। सर्दियों के मौसम में निमोनिया के मामले बढ़ जाते हैं, क्योंकि ठंड और नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस बढ़ जाते हैं, जिससे यह बीमारी तुरंत फैलती है। आजकल इससे संबंधित वायरस जिसका नाम HMPV है, जिसको लेकर भी दुनियाभर में चिंता बढ़ गई है। इसमें भी निमोनिया की तरह ही फेफड़ों का संक्रमण होता है। आइए जानते हैं निमोनिया के बारे में, इसके संकेत और घरेलू उपाय।

विज्ञापन

क्या है निमोनिया का इन्फेक्शन?

निमोनिया एक गंभीर फेफड़ों का इन्फेक्शन है, जो दोनों लंग्स को या किसी एक को भी प्रभावित कर सकता है। मेयो क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें हमारे लंग्स में हवा का आदान-प्रदान करने वाली वायु थैलियों में सूजन हो जाती है, बलगम या पस भर जाता है जिससे बुखार होता है, सिरदर्द, खांसी और सांस लेने में समस्या होती है।

विज्ञापन

सर्दियों में क्यों बढ़ जाते हैं मामले?

दरअसल, इसके पीछे बदलता मौसम, तापमान में गिरावट, शीतलहर और प्रदूषण मुख्य कारण हैं। इन सभी कारणों के चलते निमोनिया सर्दियों के सीजन में लोगों को ज्यादा अटैक करता है। कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल साइट पर पब्लिश स्टोरी के मुताबिक, सर्दियों में तापमान में गिरावट के साथ बैक्टीरिया और वायरस भी एक्टिव हो जाते हैं क्योंकि इन दिनों नमी ज्यादा हो जाती है।

विज्ञापन

निमोनिया के शुरुआती संकेत

  1. खांसी- इसमें आपको सूखी या बलगम दोनों तरह की खांसी हो सकती है। कुछ लोगों को बलगम में खून भी आ सकता है।
  2. बुखार- 101 डिग्री से ऊपर का बुखार आना गंभीर संकेत है।
  3. सांस लेने में कठिनाई- अगर किसी को बुखार और सर्दी के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो यह निमोनिया हो सकता है।
  4. छाती में दर्द- यह दर्द खांसते या गहरी सांस लेते समय महसूस हो सकता है।
  5. सिर और मांसपेशियों में दर्द के साथ उल्टी आना।
  6. बुखार के साथ शरीर में पसीना आना और ठंड लगना।
  7. छोटे बच्चों में भूख न लगना भी इस बीमारी का लक्षण है।

घरेलू उपाय भी फायदेमंद

स्वामी रामदेव के एक वीडियो में उन्होंने छोटे बच्चों में निमोनिया का इलाज सही करने के लिए आपको घरेलू उपायों के तौर पर उन्हें तुलसी के पत्तों और अदरक का रस निकालकर, उसमें शहद मिलाकर चटाना होगा। बच्चों की छाती में लौंग और यूकोलिपटस का तेल मिलाकर हल्का गुनगुना करके लगाने से भी फायदा होगा। गर्म पानी की भाप लेना फायदेमंद होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ