आंवला भारतीय घरों में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला फल है. इसका इस्तेमाल अचार, मुरब्बा, जूस, च्यवनप्राश और कई चीजें बनाने के लिए किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 27 सितंबर 2026 को ‘मन की बात’ की 138 वीं कड़ी में आंवले का जिक्र किया. इस दौरान, उन्होंने बताया कि आंवला हमारे घरों में लंबे समय से अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जाता रहा है. साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला किसानों और इससे जुड़े स्थानीय चीजों के बारे में भी बात की. ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि आंवले को अपने आहार में शामिल करने के क्या फायदे हो सकते हैं और इसे डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दूध पीने में की गलती और 33 साल के पुरुष का हार्ट हुआ फेल, डॉक्टर ने इस लापरवाही को बताया वजह, कहा कभी ना करें ये 2 गलतियां
क्या आंवला एक सुपरफूड है?
आंवले में विटामिन C और कई तरह के पॉलीफेनॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों का भी अध्ययन किया गया है. हालांकि, आंवले को किसी बीमारी का इलाज मानना सही नहीं है, लेकिन आहार में शामिल करने से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा.
आंवला खाने के 5 फायदे क्या मिल सकते हैं?
PM मोदी ने बताया आंवला सेहत का खजाना है. अगर डाइट में इसे सही तरीके से शामिल किया जाए तो कई परेशानियों को काफी हद तक हल किया जा सकता है, जैसे- कोलेस्ट्रॉल को फायदा, पेट के लिए अच्छा या फिर बालों को मजबूत बनाने का काम करेगा.
- एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर फल- आंवले में विटामिन सी और पॉलीफेनॉल जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं. ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से निपटने वाली एंटीऑक्सीडेंट डिफेंस में भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए आप आंवला को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
- कोलेस्ट्रॉल के लिए हो सकता है फायदेमंद- आंवले खाने LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल पर असर हो सकता है. अगर इसे कच्चा खाया जाए और वो भी रोजाना तो हेल्थ को काफी हद तक फायदा हो सकता है.
- शरीर को विटामिन सी मिलना- अगर आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है तो आपको आंवला जरूर खाना चाहिए. यह शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है और शरीर को बीमारियों से लड़ने लायक बनाता है. इसलिए खाने में आंवला जैसे फल शामिल करना सेहत के लिए अच्छा हो सकता है.
- स्किन के लिए अच्छा- आंवला स्किन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है. यह शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है और कोलेजन स्किन को हेल्दी रखने में भूमिका निभाता है. हालांकि, आंवला खाने से चेहरे की समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाए…यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है.
- बालों के लिए फायदेमंद- आंवला बालों के लिए भी अच्छा है. अगर इसका रोज सेवन किया जाए तो बाल सफेद कम होंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है, जिससे कोलेजन बनने में मदद मिल सकती है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो उसमें भी फायदा काफी हद तक मिल सकता है.
आंवला कैसे खाया जा सकता है?
आप इसे कच्चा या फिर कोई डिश बनाकर खा सकते हैं. इससे आप चटनी, मुरब्बा, जूस या फिर अचार बनाकर खा सकते हैं. हालांकि, फायदे ज्यादा कच्चा खाने से मिल सकते हैं, क्योंकि इसमें चीनी या फिर मसाले इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- खांसी ही नहीं बल्कि ये 7 दिक्कतें भी हो सकती हैं टीबी का लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए TB Symptoms
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
3 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
4 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
5 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
8 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
12 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- Baba Ramdev
First published on:
Know More: Editorial Guidelines