Niharika Gupta
Read More
Heath Tips: आजकल हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होना आम बात हो गई है। लोग तरह-तरह की उपाय देख रहे है, वहीं डॉक्टर अक्सर तेज चलने, साइकिल चलाने या तैरने का सलाह देते हैं, लेकिन अब वैज्ञानिकों का सुझाव है कि हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद के लिए ‘प्लैंक’ या ‘वॉल-सिट’ करना बेहतर व्यायाम हो सकता है।
बेली फैट बर्न करना और उन एब्स को पाना दूसरी रूटीन एक्सरसाइज करने की तुलना में मुश्किल काम है। एक एक्सरसाइज है, जो निश्चित रूप से कोर स्ट्रेंथ को फायदा पहुंचाती है और पेट की चर्बी को कम करती है, वो है प्लैंक (Plank) एक घंटे एक्सरसाइज करने से उतना फैट बर्न नहीं होगा, जितना कुछ मिनट प्लैंक करने से होने लगेगा।

असल में प्लैंक वजन घटाने के लिए उन इफेक्टिव एक्सरसाइज में से एक है, जो आपकी बॉडी को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाते हुए शेप में लाती है। इसे आप कहीं भी कर सकते हैं, जिम में या अपने घर में. अपने पेट को फैट फ्री का बनाने के लिए आपके वर्कआउट रूटीन में प्लैंक को कभी भी और कहीं भी जोड़ा जा सकता है।
प्लैंक को स्थिर सतह यानी स्टेबल सरफेस जैसे फर्श या प्लेटफॉर्म और अनस्टेबल सरफेस दोनों पर किया जा सकता है। दोनों के बीच अंतर ये है कि इसे फर्श पर करने की तुलना में अनस्टेबल सरफेस पर करते समय बढ़ी हुई कोर एक्टिविटी की ज़रूरत होती है।
बता दें साल 1990 और 2023 के बीच लगभग 16,000 प्रतिभागियों को शामिल करते हुए 270 टेस्ट के उनके विश्लेषण में व्यायाम की सभी विभिन्न श्रेणियों के बाद सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप को आराम देने में महत्वपूर्ण कमी पाई गई।
हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण शायद ही कभी ध्यान देने योग्य होते हैं। लेकिन अगर इलाज न किया जाए, तो इससे दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। वहीं यूके में चार में से एक से अधिक वयस्कों को उच्च रक्तचाप है, हालांकि कई लोगों को इसका एहसास नहीं होगा। यह पता लगाने का एकमात्र तरीका है कि आपका हाई ब्लड प्रेशर है या नहीं, अपने ब्लड प्रेशर चेक करवाएं।
आज के आधुनिक युग मे हर कोई स्ट्रेस से ग्रस्त है| पहले यह बीमारी बुज़ुर्गो में पाई जाती थी लेकिन अब यह युवको और बच्चों को भी होने लगी है| नौकरीपेशा लोग दफ़्तर के काम से स्ट्रेस में रहते हैं, वही ग्रहणी, जिन्हें घर संभालने का स्ट्रेस होता है। स्ट्रेस के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स निकलते हैं जो रक्त वाहिकाओं पर दबाव डालते है और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
अगर आप कभी कभार सिग्रट पीते हैं, तब भी आपको हाइपरटेंशन हो सकता है। सिग्रेट में निकोटिन कोशिकाओं को संकुचित कर देता है। ज़्यादा मात्रा में शराब का सेवन भी आपको हाइपरटेंशन का शिकार बना सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।