Symptoms Of Stress: तनाव या चिंता (Tension) शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. हम किस तरह से सोचते हैं, समझते हैं, क्या महसूस करते हैं और हमारा व्यवहार कैसा है, तनाव इन सभी चीजों को प्रभावित करने लगता है. कई बार व्यक्ति बहुत ज्यादा टेंशन लेना शुरू कर देता है और शरीर पर इसके लक्षण नजर आने लगते हैं, मानसिक ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर व्यक्ति बीमार महसूस करता है और समझ नहीं पाता कि इन सभी दिक्कतों की वजह असल में तनाव है. ऐसे में डॉक्टर रीतिका शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि तनाव होने पर शरीर पर किस-किस तरह के लक्षण (Tanav Ke Lakshan) नजर आने लगते हैं. इन लक्षणों की समय रहते पहचान करके आप स्ट्रेस कंट्रोल करने की कोशिश कर सकते हैं.
खतरनाक टेंशन के क्या लक्षण होते हैं
- हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं
- शरीर में अजीब सा खिंचाव महसूस होता है
- मुंह बार-बार सूखने लगता है
- धुंधला दिखना शुरू हो जाता है
- कानों में आवाजें आने लगती हैं
- कभी बहुत गर्मी तो कभी बहुत ठंडी महसूस होती है
- सांस लेनेा मुश्किल लगने लगता है
- सिरदर्द पीछा नहीं छोड़ता
- दिल की धड़कन तेज हो जाती है
- बार-बार वॉशरूम जाने का मन करता है
- पेट बार-बार खराब हो जाता है
- निगलने में दिक्कत महसूस होती है
- सुन्नपन महसूस होता है
- पसीना जरूरत से ज्यादा आता है
- नींद अक्सर टूट जाती है, स्लीप क्वालिटी खराब हो जाती है.
व्यवहार को कैसे बदलता है तनाव
बहुत ज्यादा टेंशन लेने वाले व्यक्ति को अक्सर ही अपने निर्णय लेने में दिक्कत होने लगती है. व्यक्ति चीजों को याद रखने में कठिनाई महसूस करता है और ध्यानकेंद्रित नहीं कर पाता है. कई बार टेंशन में व्यक्ति अपने आस-पास के लोगों को छोटी सी बात पर भी झड़प देता है. अपनी त्वचा को खुरचना, दांत भींचना और जबड़े को कस लेना भी टेंशन के चलते हो सकता है.
कई बार देखा जाता है कि टेंशन में व्यक्ति अपनी आदतों को भी बदल लेता है, वह या तो बहुत ज्यादा खाने लगता है या बिल्कुल भी नहीं खाता. बहुत से लोग तनाव में धूम्रपान या शराब की लत के शिकार हो जाते हैं. वहीं, बहुत ज्यादा शॉपिंग करना, लोगों से मिलने से कतराना, एक्सरसाइज ना करना या बात-बात पर रोने लगता भी तनाव में होता है.
टेंशन कम करने के लिए क्या करें
- एक्टिव लाइफस्टाइल स्ट्रेस कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में एक्सरसाइज करें, डांस करें या फिर वॉक वगैरह करते रहें.
- लोगों से बात करें, परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करें. इससे टेंशन कम (Stress Control) होने में मदद मिलती है.
- अपने खानपान को अच्छा रखें. अच्छा खानपान स्ट्रेस कम करने में मददगार होता है.
- अपने मी टाइम में वो चीजें करें जिनसे आपको अच्छा महसूस होता है. गाने सुनें, कोई पोडकास्ट सुन लें, कुकिंग करें या फिर किताबें पढ़ने का शौक है तो वो करें.
- अपनी समस्याओं से भागने के बजाय अपनी समस्याओं को कम करने की कोशिश करें. समस्या का हल निकालें और चैलेंजेस को फेस करें.
यह भी पढ़ें – रात 11 बजे के बाद सोने से खराब हो सकते हैं ये 3 अंग, शरीर खोखला होते नहीं लगेगी देर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
जरूरत से ज्यादा चीनी खाने पर हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
2 hrs agoप्रोस्टेट से जुड़ी किन दिक्कतों के बाद कैंसर का टेस्ट जरूर करवाना चाहिए
4 hrs agoसिर्फ लिवर ही नहीं! शराब बढ़ा सकती है शरीर के इन हिस्सों में कैंसर का खतरा
20 hrs agoब्रश करने के बाद भी आती है मुंह से बदबू? शरीर दे रहा हो सकता है ये संकेत
22 hrs agoक्या प्रेग्नेंसी में उल्टा सोने से बच्चे को खतरा होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoदशहरे की मिठाई पड़ सकती है भारी? डायबिटीज के मरीज ऐसे करें सेवन
1 day agoकरीना कपूर सोने से पहले पैरों के तलवों पर क्यों लगाती हैं घी? जानिए फायदे
1 day agoकिडनी फेलियर अचानक नहीं होता! शरीर के ये 3 संकेत समय रहते पहचानें
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ने पर भूलकर भी न करें इन चीजों का ज्यादा सेवन
1 day agoब्रेन ट्यूमर के शुरुआती संकेत कैसे दिखते हैं? ये लक्षण देते हैं धोखा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines