Is It Safe To Make Physical Relation During Pregnancy: आमतौर पर कंसीव करने के बाद ज्यादातर के मन में यह सवाल आता है कि क्या प्रेग्नेंसी में फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं? खासकर जब महिला का तीसरा महीना चल रहा हो, तो यह सवाल और भी जरूरी होता है। दरअसल में, ज्यादातर को यही लगता है कि प्रेगनेंसी के दौरान इंटरकोर्स करने से गर्भ में पल रहे शिशु को हानि हो सकती है, चोट भी लग सकती है या फिर बच्चे की ग्रोथ भी रुक सकती है। मगर सवाल यह है कि इन बातों का वास्तविकता से कोई संबंध जुड़ा है? कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि पार्टनर के प्रेग्नेंट होने के दौरान Physical Relations बना सकते हैं या नहीं? आइए जान लेते हैं इस बात का जवाब डॉ. बिनल शाह एमडी (ऑब्स एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) से..
प्रेग्नेंसी के दौरान सामान्य तरीके या किसी दूसरे तरीके फिजिकल रिलेशन बना सकते हैं, लेकिन इसके लिए दोनों की रजामंदी जरूरी है। संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए। आमतौर पर एक हेल्दी महिला प्रेग्नेंसी के दौरान पूरे 9 महीने यानी इस दौरान जब चाहे तब संबंध बना सकती हैं, लेकिन अगर कभी किसी तरह की घबराहट (Anxiety) दर्द और ब्लीडिंग (Bleeding) हो तो इससे बचना चाहिए।
इन 3 बातों को बिलकुल इग्नोर न करें
1. अगर महिला को पहले कभी मिसकैरेज हुआ हो हुआ हो और इस कारण से बच्चा गंवा दिया हो तो ऐसे में दोबारा प्रेग्नेंट होने के बाद महिला को पहले 3 महीने तक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
2. अगर किसी महिला के यूट्रस का मुंह खुला हुआ (Incompetent Cervix) हो तो उसे दूसरे Trimester यानी प्रेग्नेंसी के 3 से 6 महीने के दौरान फिजिकल रिलेशन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इस स्थिति के बारे में अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें। यह स्थिति नॉर्मल नहीं है।
3. अगर दोनों कंडीशन नहीं हैं और महिला हेल्दी है तो प्रेग्नेंसी के आखिरी 3 महीने (6 से 9 महीने) के दौरान भी संबंध बनाए जा सकते हैं। लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि पुरुष का वजन गर्भ में पल रहे बच्चे पर सीधे न पड़े। इसलिए पोजीशन बदलकर फिजिकल रिलेशन बनाएं। उदाहरण के तौर पर पुरुष नीचे और महिला ऊपर, साइड टू साइड या Rear Entry Position में संबंध बना सकते हैं।
इस बात को नोट कर लें
- अगर डॉक्टर ने किसी भी कारण से महिला को इंटरकोर्स करने से मना किया है, तो किसी दूसरे तरीके से (जैसे मास्टरबेशन आदि) उसे क्लाइमेक्स पर पहुंचाने की कोशिश न करें।
- प्रेगनेंसी के दौरान इंटरकोर्स करते समय वीर्य (Semen) का डिस्चार्ज वजाइना रूट में करने से महिला या गर्भ में पल रहे बच्चे पर कोई खतरा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! पुरुषों में स्पर्म काउंट कम करता है लैपटॉप, जानें कैसे करें बचाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 hr agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
3 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
6 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
6 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
10 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines