Pet Me Gas Kaise Nikale: आज की खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों की हेल्थ इतनी ज्यादा प्रभावित हो चुकी है कि वह तरह-तरह की समस्याओं का शिकार रहते हैं. इनमें एक बड़ी और सबसे आम समस्या है पेट में गैस की समस्या, जो पहले बुजुर्गों में ज्यादातर देखी जाती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हो चले हैं कि कम उम्र के युवक भी गैस की समस्या लेकर तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी वजह खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी है. अगर आप भी पेट में भरी गैस से परेशान है और उसे निकालना चाहते हैं, तो हम आपको 3 ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें इस्तेमाल कर आप जल्दी राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं.
यह भी पढ़ें: आपको भी तो नहीं रहता पेट में हर वक्त दर्द? कहीं ये साइलेंट किलर पैनक्रियाज कैंसर का संकेत तो
गैस की समस्या होती जा रही बहुत आम Indigestion Gas Treatment At Home
गैस की समस्या इतनी ज्यादा परेशान करने वाली होती है कि लोगों को सीने में जलन, पेट में दर्द आदि कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. हालात ज्यादा खराब तब हो जाती है, जब गैस के कारण जलन व दर्द की समस्या बनी रहती है. ऐसी हालात में केमिकल वाली दवाइयां भी अपने हाथ खड़े कर लेती है और व्यक्ति तरह-तरह के नुस्खों को अपनाने लगता है, हालांकि, कुछ आसान और घर में रखी चीजों के सेवन से आप जल्दी पेट में भरी गैस को निकाल सकते हैं.
अदरक
अदरक पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी माना जाता है, लोग इसे आमतौर पर सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला समझते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से उपचार के लिए होता आया है. अदरक में मौजूद गुण गैस, पेट फूलना आदि कई तरह की समस्याओं से आराम दिला सकता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए आपको चाहिए कि आप छोटे अदरक के टुकड़े या कसा हुआ अदरक पानी में डालकर 5-10 मिनट के लिए उबाल लें और फिर थोड़ा ठंडा होने पर पी लें. आप चाहते तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं.
पुदीना
पुदीना भी पेट के लिए लाभकारी मानी जाती है, इसे लेकर कहा जाता है कि इसके सेवन से पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है और अंदर भरी गैस भी आसानी से बाहर निकल पाती है. पुदीना के पत्तों को इस्तेमाल में लाने के लिए आप कुछ पत्तियों को गर्म पानी में कुछ देर के लिए डाल दें और फिर उसे छानकर पानी को पी लें. इसकी के साथ आप चाहें तो पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर पी लें.
दही
पेट की समस्या दूर करने के लिए दही का सेवन भी लाभकारी माना जाता है. दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो बैक्टीरिया होते हैं. यह पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और गैस बनने की प्रक्रिया को संतुलित करते हैं. समस्या से राहत पाने के लिए आप खाने के बाद एक कटोरी ताजा दही खा लें या फिर आप चाहे तो दही का छाछ बनाकर उसमें थोड़ा भूना जीरा और काला नमक डालकर पी लें. इनके सेवन से भी आपको राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: 14 अप्रैल को क्यों मनाई जाती है अंबेडकर जयंती? जानिए इसका इतिहास और बाबासाहेब का इस देश को खूबसूरत बनाने का योगदान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
7 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
10 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
11 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
11 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
12 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
13 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
15 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines