हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 2 फलों में 'जीरो' होती है कीटनाशक की मात्रा, कैंसर एक्सपर्ट ने बताया क्यों खाएं?

फलों और सब्जियों में पेस्टिसाइड्स का मौजूद होना कोई बड़ी बात नहीं है। आजकल हमारे फ्रिज में मौजूद हर एक सब्जी और फ्रूट में यह होता ही है, लेकिन दो फल अब भी ऐसे हैं जिनमें कभी भी कोई कीटनाशक नहीं मिलाया जाता है और हर किसी को इन्हें खाना चाहिए।

विज्ञापन

हम जो भी खाना खाते हैं, वह हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होना चाहिए। फलों और सब्जियों में मौजूद पेस्टिसाइड ऐसे होते हैं, जो हमारी सेहत को बिगाड़ते है लेकिन फिर भी हम रोजाना इनका सेवन करते हैं, वो भी काफी मात्रा में । दरअसल, आजकल बाजार में मिलने वाली हर एक सब्जी में कीटनाशक का इस्तेमाल होता है। ऐसी सब्जियों को खाने से कैंसर का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए हमें अपनी डाइट में पेस्टिसाइड फ्री फूड्स का सेवन करना चाहिए। देश के जाने-माने कैंसर एक्सपर्ट ने बताया कि अब भी 2 फल बचे हैं, जिन्हें हर किसी को जरूर खाने चाहिए, वो भी नियमित रूप से क्योंकि इनमें Pesticide का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा ने बताया कि फल सेहतमंद होते हैं, लेकिन कई बार इन फलों में पेस्टिसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि बिल्कुल भी सेहत के लिए सही नहीं होते हैं। ये दो फल हैं केले और अमरूद। डॉक्टर कहते हैं अमरूद एक ऐसा फल है, जिसको लोग बहुत ज्यादा हल्के में लेते हैं, जबकि यह इकलौता फल है, जो हर किसी को हमेशा हेल्दी और फिट रखता है। इस फल में कभी भी कोई किसान पेस्टिसाइड का यूज कर ही नहीं सकता है। अमरूद रोजाना खाने वाले बीमारियों से दूर और इम्यूनिटी में स्ट्रॉन्ग रहते हैं। अन्य फलों की तुलना में भी अमरूद और केला काफी हद तक लाभदायक होते हैं।

ये भी पढ़ें-Acidity के मरीजों को भी हो सकता है कैंसर! एक्सपर्ट का दावा कितना सही?

विज्ञापन

Pesticide शरीर पर क्या असर डालता है?

पेस्टिसाइड्स एक ऐसा हानिकारक तत्व होता है, जो हमारे शरीर पर बुरी तरह से अटैक कर सकता है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने से स्किन प्रॉब्लम्स, अल्जाइमर रोग, डीएनए प्रॉब्लम्स से लेकर महिलाओं में गर्भधारण की समस्या और कई प्रकार के कैंसर हो सकते हैं।

अमरूद और केला क्यों खाएं?

अमरूद और केला दो ऐसे फल हैं, जो कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं। अमरूद में विटामिन-सी और फाइबर होता है और केले में पोटेशियम के साथ-साथ ऊर्जा प्रदान करने वाले तत्व होते हैं। केले में हड्डियों को मजबूती और मांसपेशियों को स्ट्रॉन्ग करने वाले गुण पाए जाते हैं। अमरूद खाने से शरीर को फाइबर मिलता है, इम्यूनिटी और वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  खराब ओरल हाइजीन का न्यूरो सिस्टम पर क्या असर पड़ता है?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola