Period Symptoms Not to Ignore in Hindi: पीरियड्स महिलाएं में होने वाली एक ऐसी प्रक्रिया जो हर महीने आती है। इस प्रक्रिया के दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे पेट में दर्द, कमर दर्द, गुस्सा आना, चिड़चिड़ापन, सिर दर्द आदि। इसके अलावा पीरियड्स के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलता हैं।
कई महिलाओं के लिए पीरियड्स से जुड़ी कुछ चीजों को लेकर बात करना संकोच भरा होता है। हालांकि, इस दौरान होने वाली कुछ समस्याएं जैसे- अत्यधिक दर्द होना, ज्यादा ब्लीडिंग होना आदि किसी बीमारी को इशारा भी कर सकती हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान कोई लक्षण या संकेत नजर आए तो इन्हें नजरअंदाज न करें। ऐसे में आपको डॉक्टर्स से जरूर संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- तुलसी की चाय से ज्यादा गुणकारी है इसका पानी! जानिए 7 फायदे
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
- ब्लड फ्लो पर दें ध्यान- पीरियड्स के समय ब्लड फ्लो पर खास गौर करें। इस दौरान देखें कि वो किस तरह का हो रहा है, अगर सामान्य से अलग है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
- ज्यादा दर्द होना- अगर आपको पीरियड्स समय हद से ज्यादा दर्द का एहसास होता है, तो ये लक्षण नॉर्मल नहीं है। लंबे समय से हो रही अधिक दर्द की समस्या किसी बीमारी का भी इशारा कर सकती है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।
- बट क्रैम्प्स-पीरियड्स के दौरान बट क्रैम्प्स होना हार्मोनल के इंबैलेंस होने की ओर संकेत करता है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
- ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होना- अगर पीरियड्स के दौरान आपके दोनों ब्रेस्ट में टेंडरनेस महसूस होती है, तो इसका मतलब है कि एस्ट्रोजन में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
- खून के मोटे-मोटे थक्के आना- अगर पीरियड्स के समय आपको सामान्य की तुलना में अधिक ब्लीडिंग दिखे या खून के मोटे-मोटे थक्के आते नजर आएं तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।
- ब्लड कलर- पीरियड्स के दौरान अगर ब्लड का रंग हद से ज्यादा गाढ़ा है या फिर काले रंग जैसा खून निकल रहा है तो इसे इग्नोर न करें। ये शरीर में विटामिन बी12 की कमी की ओर संकेत देता है।
किन-किन बीमारी का हो सकता है खतरा
सही तरह से या सही समय पर पीरियड्स न होना PCOD या POS जैसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए ऊपर बताए गए संकेतों को भूलकर भी नजरअंदाज न करें। साथ ही डॉक्टर से संपर्क कर सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- पार्टनर के साथ चिपककर सोने के हैं फायदे
संबंधित खबरें
वायु प्रदूषण और दिमाग की बीमारियों का क्या है कनेक्शन?
7 hrs agoमूंग या चना स्प्राउट्स, तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना है बेहतर? जानिए
8 hrs agoइम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का आसान तरीका, रोजाना अपनाएं ये 6 हेल्दी टिप्स
9 hrs agoदिवाली के बाद अचानक उल्टी-दस्त? फूड पॉइजनिंग का हो सकता है संकेत
12 hrs agoअस्थमा के मरीज पटाखों के धुएं से कैसे बचें? यहां जानिए कैसें रखें ख्याल
13 hrs agoसुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
15 hrs agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
15 hrs agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
1 day agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines