Periods के कलर से जाने की कितनी हेल्दी हैं आप! इनमें काला रंग सबसे गंभीर

Period Blood Color: आपके पीरियड के ब्लड का रंग आपके शरीर में हो रहे बदलावों की तरफ इशारा करता है। आपकी बॉडी हेल्दी है या नहीं, इसका पता पीरियड के दौरान आने वाले खून के रंग से पता चल जाता है। 

Blood in periods

Image Credit: News24

विज्ञापन

Period Blood Color: पीरियड के दौरान वजाइना से निकलने वाले ब्लड पर कभी आपने ध्यान दिया है। क्योंकि ये बहुत जरूरी होता है, इससे आपके सेहत के बारे में पता चलता है। हालांकि, यह टाइम-टाइम पर चेंज होता रहता है, लेकिन अगर हर बार पीरियड के समय नॉर्मल ब्लड नहीं निकल रहा है तो यह टेंशन वाली बात है। ऐसे में आपको ध्यान देना चाहिए।

खून का रंग संक्रमण या किसी बीमारी के बारे में बता सकता है। इसलिए इन चीजों को बिल्कुल भी इग्नोर न करें। महिलाओं में होने वाला सर्वाइकल कैंसर की वजह से भी पीरियड के दौरान निकलने वाले खून का रंग बदल सकता है। आइए जान लेते हैं पीरियड के अलग-अलग कलर किन बीमारियों की तरफ इशारा करता हैं..

विज्ञापन

हल्का गुलाबी रंग 

पीरियड के दौरान आपका ब्लड फ्लो कम हुआ है। अगर आपके साथ ऐसा एक बार हुआ है तब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर कुछ दिनों से ऐसा ही हो रहा है तो इसका मतलब यह है कि हार्मोन में बदलाव हुआ है या गर्भावस्था से पहले किसी प्रकार का इन्फेक्शन हुआ है।

ऑरेंज रंग

ऑरेंज कलर का मतलब यह है कि आपको इन्फेक्शन हुआ है। आपके Cervix से निकलने वाले पानी से आपका खून मिल चुका है। ऐसा होने के बाद बहुत बुरी स्मेल भी आती है।

डार्क ब्राउन 

इस कलर का मतलब आप स्वस्थ हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जब आपका पीरियड्स का रंग ऑरेंज और ब्राउन मिक्स हो कर आए तब आपको इन्फेक्शन हो सकता है।

विज्ञापन

लाल रंग 

यह भी नॉर्मल ही होता है, लेकिन अगर आपका पीरियड 7 दिन तक रहता है और उसमें 7 के 7 दिन ही ऐसा रंग रहे, तो डॉक्टर से मिलें।

काला रंग 

यह रंग अगर दिखता है तो इसका मतलब है कि पीरियड की शुरुआत है या फिर आखिर स्टेज में है। इसके अलावा किसी के प्राइवेट पार्ट में कोई ब्लॉकेज है, तो भी ऐसा रंग दिख सकता है।

विज्ञापन

खून के स्पॉट से बने तब क्या होता है 

इसका मतलब है कि आपका पीरियड्स या तो समय से पहले है या समय के बाद, लेकिन समय पर नहीं हैं। ऐसा तब भी हो सकता है, जब आपका पीरियड्स आने ही वाला हो और यह उसका संकेत दे रहा हो ताकि शरीर उसके लिए तैयार हो जाए।

कभी-कभी ऐसा भी होता है कि अगर किसी को ट्यूमर है तब आपका खून का रंग गहरा लाल हो जाता है, लेकिन अगर ऐसा लगातार होता हैं तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से सलाह करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ