Penguine walk Treatment: ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं जो सीधा नहीं चलती हैं बल्कि एक तरफ झुककर चलना या टेढ़ा-मेढ़ा चलना शुरू कर देती हैं. इसे पेंगुइन वॉकिंग कहा जाता है. यह ज्यादातर बढ़ती उम्र की महिलाओं में देखा जाता है. एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हालिया वीडियो में इसी पेंगुइन वॉकिंग पर बात की है. भाग्यश्री ने कहा कि कमजोर लोअर पोस्चर्स और टाइप हिप फ्लेक्सर्स के कारण पेंगुइन वॉकिंग की दिक्कत होती है. ऐसे में भाग्यश्री ने बताया है कि वो कौन सी 3 एक्सरसाइज हैं जिन्हें नियमित तौर पर करने से पेंगुइन वॉकिंग की दिक्कत दूर हो सकती है और पोश्चर बेहतर होने में असर दिखता है.
यह भी पढ़ें – महिलाओं को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? जानिए कौन से लक्षण देते हैं इस Cancer की चेतावनी
पेंगुइन वॉकिंग को ठीक करेंगी ये 3 एक्सरसाइज
भाग्यश्री ने बताया कि इन 3 सिंपल एक्सरसाइज से पेंगुइन वॉक की दिक्कत ठीक हो सकती है –
पहली एक्सरसाइज
लाइंग डाउन साइड लेग रेज एक्सरसाइज से पेंगुइन वॉक ठीक होने में मदद मिलती है. इस एक्सरसाइज (Exercise) को करने के लिए जमीन पर टेढ़ा यानी अपनी साइड में लेटकर एक पैर को ऊपर की तरफ उठाया जाता है और फिर नीचे लाया जाता है. इसके बाद दूसरी साइड को जमीन से लगाकर लेटा जाता है और फिर दूसरे पैर से भी यही एक्सरसाइज की जाती है. इस एक्सरसाइज के दोनों तरफ से 15-15 रेप्स किए जाते हैं.
दूसरी एक्सरसाइज
हिप रोटेशंस एक्सरसाइज करने के लिए जमीन पर दोनों पैरों को आगे फैलाकर बैठा जाता है. इसके बाद पैरों को घुटनों के बल मोड़ा जाता है और पंजे जमीन से लगे हुए होते हैं. अपने दोनों हाथों को पीछे जमीन पर रखते हैं और पोस्चर को मेंटेन करते हैं. इसके बाद दाएं पैर को बाएं पैर की तरफ मोड़ें. इससे आपकी हिप्स भी मूव होंगी. इसके बाद बाएं पैर को दाएं पैर की तरफ मोड़ें. ध्यान रहे कि आपको पैरों को हिप्स से पूरा घुमाना है.
तीसरी एक्सरसाइज
सीटेड हिप मोबिलिटी तीसरी एक्सरसाइज है जो की जा सकती है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर बैठें. अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ रखें. अब एक पैर को पीछे मोड़ें और इस मुड़े हुए पैर को पंजे की तरफ से उठाएं. अब दूसरी तरफ मुड़कर यही एक्सरसाइज दोहराएं. दोनों साइड से इस एक्सरसाइज को 15 रेप्स में करें.
यह भी पढ़ें – सिर में दर्द होने पर कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, बढ़ सकती है दिक्कत और नहीं मिलता आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
13 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
14 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
15 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
16 hrs agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
17 hrs agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
20 hrs agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoअचानक हाथ कांपने लगते हैं या शरीर में होती है कंपकंपी? ये हो सकती है वजह
1 day agoदांतों में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं कैंसर का संकेत, न करें नजरअंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines