Pear Fruit Benefits: आज हम आपके लिए नाशपाती के फायदे लेकर आए हैं। बारिश के मौसम में यह फल हमें कई बीमारियों से बचाने में हेल्प करता है। बात चाहे पेट को साफ रखने की हो या फिर इम्युनिटी बढ़ाने की, नाशपाती हमेशा असरदार होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि खाली पेट नाशपाती खाने से शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है।
क्या है नाशपाती?
नाशपाती एक मौसमी फल है, जिसका वैज्ञानिक नाम पायरस है। इसे इंग्लिश में इसे पीयर फ्रूट कहते हैं। नाशपाती को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नाशपाती में विटामिन सी होता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, हम जल्दी से बीमार नहीं पड़ते हैं। जानिए इसके फायदे…
नाशपाती में क्या है खास?
नाशपाती फाइबर रिच होता है, जो वनज कम करने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम पाई जाती है। बारिश के मौसम में मिलने वाला ये फल आपको मौसमी बीमारियों से बचाता है और इम्युनिटी बूस्ट करने में हेल्प करता है।
नाषपाती के पोषक तत्व
नाशपाती पोषक तत्वों का भंडार है, जिसमें कैल्शियम, फास्फोरस के साथ विटामिन ए भी काफी मात्रा में होता है। इतना ही नहीं नाशपाती में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के अतिरिक्त विटामिन सी और विटामिन ई की भी थोड़ी मात्रा में रहती है। ये सभी पोषक तत्व एक हेल्दी शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं।
नाशपाती से मिलने वाले फायदे
- आयरन रिच नाशपाती हीमोग्लोबिन की कमी दूर करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी होने की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
- नाशपाती हड्डियों को मजबूत करता है। कैल्शियम से भरपूर ये फल हड्डियों का खास ख्याल रखता है।
- नाशपाती का सेवन डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज की समस्या कम करते हैं।
- नाशपाती के पोषक तत्व एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार माने जाते हैं। ये त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
- नाशपाती के सेवन से पाचन तंत्र बेहतर और मजबूत बनता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो इसका सेवन करें।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
आखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 hr agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
3 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
5 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
6 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
10 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines