What Is PCOS: आजकल कम उम्र की लड़कियों और महिलाओं में PCOD या PCOS की समस्या बहुत देखने को मिल रही है. इसके होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं और इस दौरान कई तरह की चीजें देखने को मिलती हैं जैसे पीरियड्स का अनियमित होना, वजन बढ़ना, चेहरे पर पिंपल्स या अनचाहे बाल आना आदि मुख्य कारण हैं. हालांकि, कुछ महिलाओं को इस दौरान सिर में दर्द की शिकायत होती है और कुछ का खाने का मन नहीं करता है. कई रिसर्च के मुताबिक, इस दौरान ज्यादातर महिलाओं को मां बनने का सुख नहीं मिल पाता. हालांकि, कुछ महिलाएं मां बन भी जाती हैं, लेकिन सवाल यह है कि PCOD या PCOS आखिर है क्या और इसका रूट कॉज क्या होता है? इसकी जानकारी हमें होनी चाहिए. आचार्य मनीष जी के अनुसार इसके क्या लक्षण हो सकते हैं? इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- गाय का घी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? बाबा रामदेव ने बताए कई चमत्कारी फायदे
PCOD और PCOS क्या है?
PCOD जिसे Polycystic Ovarian Disease और PCOS Polycystic Ovary Syndrome आदि भी कहा जाता है. महिलाओं से जुड़ी एक तरह की हार्मोनल समस्या है, जिसमें अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट यानी गांठ बनने लगते हैं. इस दौरान अंडे सही समय पर रिलीज नहीं हो पाते हैं.
PCOD और PCOS में क्या फर्क होता है?
PCOD थोड़ी हल्की स्थिति मानी जाती है, जबकि PCOS एक हार्मोनल सिंड्रोम है. इसमें हवाई लक्षण एक साथ दिखाई देते हैं और यह थोड़ा गंभीर हो सकता है.
PCOD या PCOS के मुख्य लक्षण
इन दोनों के लक्षण बहुत ही आम होते हैं, अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.
- पीरियड्स का अनियमित होना
- वजन तेजी से बढ़ना
- चेहरे पर पिंपल्स और ऑयली स्किन
- चेहरे या शरीर पर अनचाहे बाल
- बालों का झड़ना
- गर्भधारण करने में परेशानी होना
क्या है इसका Root Cause?
आचार्य मनीष के अनुसार PCOS का मूल कारण सिर्फ हार्मोनल गड़बड़ी नहीं, बल्कि गलत लाइफस्टाइल और खानपान है. आइए समझते हैं
इंसुलिन रेजिस्टेंस- आजकल जंक फूड, ज्यादा मीठा और रिफाइंड आटा खाने से शरीर में इंसुलिन का संतुलन बिगड़ जाता है.
स्ट्रेस- लगातार मानसिक तनाव हार्मोन को असंतुलित करता है. देर रात तक जागना, मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल और नींद की कमी भी इसके पीछे जिम्मेदार है.
शारीरिक गतिविधि की कमी- एक ही जगह लंबे समय तक बैठना, एक्सरसाइज ना करना आदि ये भी ओवरी की सेहत पर असर डालता है.
खराब पाचन तंत्र- आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर में टॉक्सिन बढ़ता है और पाचन कमजोर होता है, तो हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है.
इसे भी पढ़ें- पैरों में हो रही झनझनाहट और बेचैनी को न करें नजरअंदाज, हो सकता है रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम का संकेत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
12 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines