हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या है पतंजलि की आहार चिकित्सा? जानें क्यों सभी के लिए फायदेमंद है यह तरीका

Patanjali News: आहार चिकित्सा इलाज करने की एक प्रक्रिया होती है, जिसकी मदद से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। पतंजलि सेंटर में इस पद्धति से लोगों का उपचार होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
Source-News 24

Patanjali News: आहार यानी भोजन, अच्छा और स्वस्थ भोजन खाने से हमारा शरीर हेल्दी और बीमारियों से बचा रहता है। सही और पौष्टिक भोजन शरीर में पोषण की कमी को दूर करने में मदद करता है। पतंजलि सेंटर में मरीजों का इलाज करने के लिए इस उपचार पद्धति का प्रयोग किया जाता है। यह ऐसा इलाज होता है, जो मोटापा, डायबिटीज से लेकर किडनी डिजीज और कैंसर के इलाज में भी दिया जाता है और सभी के लिए यह अलग-अलग हो सकता है। आइए इस प्रकार के इलाज के बारे में सबकुछ।

क्यों दी जाती है आहार चिकित्सा?

आहार चिकित्सा का मुख्य उद्देश्य शरीर की प्रकृति को समझना है और रोग की स्थिति के बारे में जानने के बाद सही भोजन और पेय पदार्थों की सहायता से बीमारी को दूर करना है। यह व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार दिया जाता है क्योंकि हर मरीज अलग बीमारी से जूझता है और उनका शरीर भी अलग-अलग प्रकार के पोषक तत्वों की मांग करता है।

ये भी पढ़ें- Patanjali News: रसोई से लेकर मैदान तक, सभी छोटी-मोटी चोटों पर काम करेगी पतंजलि की हीलोम ड्रेसिंग

विज्ञापन

क्या-क्या शामिल होता है आहरा चिकित्सा में?

  • आहार चिकित्सा में औषधिय गुणों वाले फल तथा सब्जियों और जड़ी-बूटियों से तैयार भोजन दिया जाता है।
  • आहार चिकित्सा में काढ़ा और जूस दिए जाते हैं।
  • इसमें मरीज को हल्का और उबला भोजन दिया जाता है, जो आसानी से पच सके।
  • आहार चिकित्सा में बीमारी के अनुसार, जैसे कि किसी को हीमोग्लोबिन की कमी है, तो उसे आयरन युक्त भोजन दिया जाता है।
  • जिन्हें वजन कम करना होता है, उन्हें फाइबर से भरपूर खाना दिया जाता है।
  • यह भोजन मुख्यत: सात्विक होता है। इन्हें साफ-सफाई के साथ बनाया जाता है।
  • इनमें मांसाहारी भोजन शामिल नहीं होता है।
  • आहार चिकिक्सा में मरीजों को मौसमी फलों-तथा सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पतंजलि ने क्यों चुना इस पद्धति को?

आहार चिकित्सा सबसे सरल और हर किसी के लिए लाभकारी इलाज का प्रकार होता है। इसका एक लाभ यह भी है कि अगर किसी को कोई बीमारी नहीं है, तो भी वह सिर्फ अपने शरीर से टॉक्सिन्स को रीलिज करने के लिए इसकी मदद से उपचार कर सकते हैं।

पतंजलि रिसर्च सेंटर, हरिद्वार में यह उपचार का तरीका हर किसी के लिए उपलब्ध है। बाबा रामदेव यहां लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहना सिखाते हैं। आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेदिक दवाओं से इलाज करते हैं। इनसे मरीज को कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होते हैं।

विज्ञापन

पतंजलि रिसर्च सेंटर में मिलने वाले अन्य लाभ

पतंजलि रिसर्च सेंटर में रोगियों को व्यक्तिगत आहार योजना, योग, पंचकर्म, और अन्य प्राकृतिक उपचार विधियों के माध्यम से उपचार प्रदान किया जाता है। यहां का अनुशासित और शांति पूर्ण वातावरण रोगियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में सहायता प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- Patanjali News: इम्यूनिटी होगी मजबूत, रोज खाएं 1 चम्मच च्यवनप्राश, मिलेंगे 10 फायदे

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola