हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रोजाना पतंजलि गिलोय जूस पीने से बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, साथ ही मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Giloy Juice Benefits: पतंजलि गिलोय जूस एक आयुर्वेदिक पेय पदार्थ है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और बुखार व संक्रमण से बचाव करने में सहायक होता है. आइए जानते हैं इसके जूस को पीने का सही तरीका और फायदे.

विज्ञापन

Giloy Juice Benefits: क्या आप जानते हैं गिलोय के फायदों के बारे में? कोरोना के दौरान पूरी दुनिया में चर्चा में आया गिलोय एक ऐसी जड़ीबूटी है जिसका सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहते हैं. मगर यह जड़ीबूटी आसानी से नहीं मिल पाती है. ऐसे में पतंजलि ने इसका जूस लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है. आइए जानते हैं इस जूस के फायदे.

क्या है पतंजलि गिलोय जूस?

पतंजलि गिलोय जूस एक प्रभावशाली आयुर्वेदिक औषधि ड्रिंक है, जिसे प्राकृतिक औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. गिलोय को आयुर्वेद में ‘अमृता’ या ‘अमरता की जड़’ कहा जाता है क्योंकि यह शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करती है. पतंजलि द्वारा निर्मित यह जूस न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से शुद्ध और ऊर्जावान भी बनाता है.

ये भी पढ़ें-यूरिन की हर समस्या से छुटकारा दिलाएगी पतंजलि की दिव्य सिस्टोग्रिट डायमंड टैबलेट, जानें फायदे

विज्ञापन

इस जूस के मुख्य घटक और उनकी विशेषताएं

इस जूस का प्रमुख घटक गिलोय है, जो एक प्राचीन औषधीय लता के रूप में जानी जाती है. इसके साथ इस रस में साइट्रिक एसिड, सोडियम बेंजोएट, पोटेशियम सॉर्बेट और प्राकृतिक स्वाद तत्व मिलाए गए हैं, जो उत्पाद को लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बनाए रखते हैं.

गिलोय में पाए जाने वाले सक्रिय तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं. यह बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा रोग, पाचन संबंधी समस्याओं और थकान जैसी समस्याओं में भी लाभकारी माना जाता है.

विज्ञापन

कैसे पिएं इस जूस को?

पतंजलि गिलोय जूस का सेवन करना बहुत आसान है. इसे आपको प्रतिदिन 15 से 30 मिलीलीटर जूस को समान मात्रा में पानी के साथ मिलाकर सुबह और शाम खाली पेट पीना है. इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार भी किया जाना चाहिए. इसे पीने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं.

इसे पीने से सेहत को क्या लाभ होंगे?

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.
  • शरीर के विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है.
  • बुखार, एलर्जी और वायरल संक्रमण से बचाव करता है.
  • शरीर की थकान दूर कर ऊर्जा प्रदान करता है.
  • स्किन को साफ और स्वस्थ बनाए रखता है.

ये भी पढ़ें-स्वाद और पोषण का अनोखा मेल है पतंजलि का कोल्हू सरसो का तेल, जानें इसमें खाना पकाने के फायदे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola