Patanjali News: पतंजलि ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करते हुए दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग नामक उत्पाद लांच किया। यह उत्पाद आयुर्वेद ग्रंथों में उल्लेखित गंडूष विधि पर आधारित है। आयुर्वेद में इसे ‘दिनचर्या’ का अभिन्न हिस्सा माना गया है। दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग का भव्य अनावरण परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज और परम् श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उत्तराखंड शाखा के अध्यक्ष श्री डॉ. राजीव बंसल, सचिव श्री डॉ. विश्वजीत वालिया, कोषाध्यक्ष श्री डॉ. वैभव पाहवा के कर-कमलों द्वारा किया गया। यह लॉन्च न केवल एक उत्पाद का लोकार्पण, अपितु आयुर्वेद की खोई हुई दैनिक परंपरा को पुनर्स्थापित करने का एक ऐतिहासिक प्रयास था।
स्वामी रामदेव भी रहे मौजूद
इस अवसर पर योगऋषि स्वामी रामदेव ने कहा पतंजलि का यह प्रयास योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। पतंजलि केवल उपचार नहीं, अपितु संस्कृति, परंपरा और विज्ञान का सामंजस्य विश्व के सामने प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल लोग यह भूल गए हैं कि अपने शरीर को ऑपरेट कैसे करना है और उसके साथ सहयोग कैसे करना है। पतंजलि योग और आयुर्वेद के माध्यम से इसको जनमानस को सिखाने का कार्य कर रहा है। यह दन्त उत्पाद पुष्टि करता है कि भारत का प्राचीन सनातन ज्ञान आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना सहस्त्रों वर्ष पूर्व था।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: अचार का स्वाद ही नहीं, सेहत को भी लाभ देगा पतंजलि का शुद्ध सरसों का तेल
आचार्य बालकृष्ण क्या बोले?
इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा की यह उत्पाद हमारे पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों की तीन वर्षों के अथक पुरुषार्थ और समर्पण का परिणाम है। दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग केवल एक दैनिक क्रिया नहीं, यह एक चिकित्सा विज्ञान है, जो आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि चरक संहिता व सुश्रुत संहिता जैसे आयुर्वेद के मूल ग्रंथों में गंडूष को मुंह के स्वास्थ्य की प्रमुख प्रक्रिया के रूप में वर्णित किया गया है। आज के युग में जब लोग दन्त समस्याओं से ग्रस्त हैं, दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग एक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी समाधान प्रदान करता है। यह पतंजलि की दंत कांति श्रृंखला का नवीनतम और अभिनव उत्पाद है।
तुम्बरू तेल की खासियत?
उन्होंने बताया कि ये तुम्बरू तेल है, जो दांतों व मसूड़ों को मजबूत करता है। लौंग तेल है, जो दांत के दर्द में राहत प्रदान करता है। पुदीना तेल, मुंह की दुर्गंध का नाश करता है। एवं नीलगिरी तेल है, जोकि एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है, साथ ही तुलसी तेल जीवाणुनाशक होने के कारण दाँतों को सड़न और संक्रमण से बचाता है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि एविडेंस बेस्ड डेंटल प्रोडक्ट्स की पूरी श्रृंखला को जनमानस के लिए उपलब्ध कराएगा और आयुर्वेद का स्वर्णिम गौरव वापिस लाएगा।
डॉ. विश्वजीत वालिया ने बताया क्यों यह प्रोडक्ट लाभकारी?
इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उत्तराखंड शाखा के सचिव श्री डॉ. विश्वजीत वालिया ने कहा कि पूज्य स्वामी जी व श्रद्धेय आचार्य जी ने योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से जनमानस को निरोगी बनाने का अभुतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दंत कांति गंडूष ऑयल पुलिंग एक अनुसंधान व साक्ष्य आधारित आयुर्वेदिक औषधि है जो मुख के पायरिया एवं विभिन्न दंत रोगों में अत्यंत सहायक होगी। उन्होंने पतंजलि रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा किए जा रहे अनुसंधानों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस भव्य अनावरण समारोह में इंडियन डेंटल एसोसिएशन, उत्तराखंड शाखा के अध्यक्ष श्री डॉ. राजीव बंसल, कोषाध्यक्ष श्री डॉ. वैभव पाहवा, पतंजलि हॉस्पिटल के दंत विभाग प्रमुख एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन, हरिद्वार शाखा के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, पतंजलि अनुसन्धान संस्थान के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, हरिद्वार शाखा के कोषाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत ऑबराय तथा उत्तराखंड के कई प्रख्यात दन्त चिकित्सक उपस्थित रहे।
वैदिक परंपरा और आधुनिक विज्ञान का संगम है गंडूष ऑयल
सभी उपस्थित दन्त चिकित्सकों ने इस उत्पाद को आधुनिक जीवन की ज़रूरतों के अनुरूप एक सटीक और समयसिद्ध समाधान बताया। दन्त कांति गंडूष ऑयल पुलिंग न केवल मुंह के स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह पतंजलि की उस यात्रा का अंग है, जिसमें भारत के वैदिक ज्ञान को वैज्ञानिक तकनीक की कसौटी पर परखते हुए उसे वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: हर सुबह बस 1 चम्मच पतंजलि शुद्ध शहद खाएं, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक मिलेंगे फायदे
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines