Health Tips: योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में पतंजलि आयुर्वेद ने सेहत को लेकर कई प्रभावी आयुर्वेदिक दवाएं लोगों के लिए उपलब्ध करवाई है। इन्हीं में से एक है पतंजलि की दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20, जो आंखों की सेहत को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल-लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की रोशनी और सेहत पर गहरा असर डाला है। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, प्रदूषण, नींद की कमी और अनहेल्दी इटिंग हमारी आंखों को कमजोर कर रही है। ऐसे में हमें कोई नेचुरल और आयुर्वेदिक समाधान की तलाश होती है, जो किफायती और असरदार दोनों हो।
बाब रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि के इस प्रोडक्ट से आंखों को स्वस्थ रखने, रोशनी बढ़ाने और आई प्रॉब्लम से बचाव करने में मदद मिल सकती है।
क्यों खास है दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20?
पतंजलि की यह दवा पूरी तरह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाई गई है। इसमें आंखों की रोशनी और सेहत बढ़ाने वाले तत्व शामिल हैं, जो आंखों की कमजोरी, धुंधला दिखना, सूजन, थकान, आंखों में जलन और उम्र बढ़ने से होने वाली समस्याओं जैसे मोतियाबिंद या ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षणों को भी कम करता है।
ये भी पढ़ें- पतंजलि रोगन बादाम शिरीन बनाएं दिमाग को तेज और शरीर को चुस्त, ऐसे करें सेवन
इस दवा के प्रमुख फायदे
- आंखों की रोशनी बढ़ाएं।
- कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन से होने वाली थकान को कम करें।
- आंखों की सूजन और लालिमा को घटाएं।
- उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं में सहायक।
- नियमित सेवन से आंखों की नमी बनी रहती है।
खाने का सही तरीका और समय
आमतौर पर इसे दिन में दो बार सुबह और शाम गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जाता है। मगर किसी डॉक्टर की सलाह अनुसार ही खुराक लेना सही रहता है। खाने के बाद इसका सेवन अधिक लाभकारी माना जाता है।
कुछ सावधानियां भी जरूरी
- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं।
- किसी भी गंभीर आई प्रॉब्लम होने पर पीड़ित व्यक्ति इसे लेने से बचें।
- अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
- आंखों की सेहत के लिए पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और योग-प्राणायाम भी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- पतंजलि करक्यूमिन गोल्ड 95 टैबलेट है सबकी सेहत का साथी, जानें खाने का सही तरीका और फायदे
संबंधित खबरें
न दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
2 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
3 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
7 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
23 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, 8 तरह के कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines