पतंजलि दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20 दूर करेगा आंखों की हर समस्या, क्या है इसे खाने का सही तरीका

Health Tips: पतंजलि दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20 एक आयुर्वेदिक दवा है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, थकान कम करने और स्क्रीन से होने वाली आंखों की समस्याओं से बचाव में सहायक है। जानें इसके फायदे, सही सेवन तरीका और जरूरी सावधानियां।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Health Tips: योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की अगुवाई में पतंजलि आयुर्वेद ने सेहत को लेकर कई प्रभावी आयुर्वेदिक दवाएं लोगों के लिए उपलब्ध करवाई है। इन्हीं में से एक है पतंजलि की दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20, जो आंखों की सेहत को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल-लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की रोशनी और सेहत पर गहरा असर डाला है। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, प्रदूषण, नींद की कमी और अनहेल्दी इटिंग हमारी आंखों को कमजोर कर रही है। ऐसे में हमें कोई नेचुरल और आयुर्वेदिक समाधान की तलाश होती है, जो किफायती और असरदार दोनों हो।

बाब रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि के इस प्रोडक्ट से आंखों को स्वस्थ रखने, रोशनी बढ़ाने और आई प्रॉब्लम से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

क्यों खास है दिव्य आईग्रिट गोल्ड 20?

पतंजलि की यह दवा पूरी तरह आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाई गई है। इसमें आंखों की रोशनी और सेहत बढ़ाने वाले तत्व शामिल हैं, जो आंखों की कमजोरी, धुंधला दिखना, सूजन, थकान, आंखों में जलन और उम्र बढ़ने से होने वाली समस्याओं जैसे मोतियाबिंद या ग्लूकोमा के शुरुआती लक्षणों को भी कम करता है।

इस दवा के प्रमुख फायदे

  • आंखों की रोशनी बढ़ाएं।
  • कंप्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन से होने वाली थकान को कम करें।
  • आंखों की सूजन और लालिमा को घटाएं।
  • उम्र से जुड़ी आंखों की समस्याओं में सहायक।
  • नियमित सेवन से आंखों की नमी बनी रहती है।

खाने का सही तरीका और समय

आमतौर पर इसे दिन में दो बार सुबह और शाम गुनगुने पानी या दूध के साथ लिया जाता है। मगर किसी डॉक्टर की सलाह अनुसार ही खुराक लेना सही रहता है। खाने के बाद इसका सेवन अधिक लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन

कुछ सावधानियां भी जरूरी

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं न खाएं।
  • किसी भी गंभीर आई प्रॉब्लम होने पर पीड़ित व्यक्ति इसे लेने से बचें।
  • अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
  • आंखों की सेहत के लिए पर्याप्त नींद, पौष्टिक आहार और योग-प्राणायाम भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें- पतंजलि करक्यूमिन गोल्ड 95 टैबलेट है सबकी सेहत का साथी, जानें खाने का सही तरीका और फायदे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ