Patanjali News: भारत में डायबिटीज एक गंभीर बीमारी बन चुकी है। आजकल की तेज और बदलती जीवनशैली, अनहेल्दी ईटिंग और तनाव के कारण ऐसा हो रहा है। हालांकि, डायबिटीज में आधुनिक दवाएं तुरंत असर करती हैं लेकिन कई लोगों को अब आयुर्वेदिक विकल्पों की तलाश है। पतंजलि द्वारा तैयार डायबिटिक केयर लिक्विड एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो शुगर के मरीजों के लिए एक प्राकृतिक समाधान होने का दावा करता है। लेकिन क्या यह सच में असरदार है? आइए जानते हैं।
पतंजलि डायबिटिक केयर लिक्विड क्या है?
यह एक आयुर्वेदिक टॉनिक है जिसे विशेष रूप से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न औषधीय पौधों जैसे जामुन, करेला, गिलोय, गुड़मार, आंवला, त्रिफला, बेल और अन्य हर्ब्स का समावेश होता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज़्म को संतुलित करने और इंसुलिन के नेचुरल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने का दावा करता है।
ये भी पढ़ें- Patanjali Tomato Ketchup सेहत के साथ बढ़ेगा स्नैक्स का स्वाद, बच्चों के लिए बेस्ट ऑप्शन
डायबिटिक केयर लिक्विड में मौजूद तत्व
करेला- इस लिक्विड में चारांटिन नामक तत्व होता है, जो खून में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है।
जामुन- यह फल और इसके बीज ब्लड शुगर को स्टेबल रखने में मददगार होते हैं।
गिलोय- इम्यूनिटी को मजबूत करने वाली यह जड़ी बूटी शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक हो साबित होती है।
गुड़मार- इस जड़ी बूटी को शुगर डिस्ट्रॉयर भी माना जाता है क्योंकि यह मीठे की क्रेविंग्स को कम करता है और ब्लड शुगर के अवशोषण को कम करता है।
कैसे लाभ पहुंचाता है यह लिक्विड?
पतंजलि डायबिटिक केयर लिक्विड का काम होता है शरीर के नेचुरल शुगर के स्तर को बैलेंस करना होता है। इससे कई फायदे होते हैं। यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे भोजन ठीक से पचता है। इस लिक्विड के सेवन से लिवर और पैंक्रियाज के कार्य में भी सुधार होता है। यह खून में बढ़े हुए शुगर को कंट्रोल करते हैं।
क्या वाकई यह दवा असरदार है?
यह उत्पाद एक ऐसा सप्लीमेंट है, जो न सिर्फ डायबिटीज का इलाज करता है बल्कि टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को भी कंट्रोल करता है। यह दवा बाबा रामदेव द्वारा स्थापित कंपनी पतंजलि के साइंस सेंटर में सभी परीक्षणों के साथ तैयार और लोगों को उपलब्ध करवाई गई है। इस दवा को बिना चीनी मिलाए बनाया गया है। इसमें 7 आयुर्वेदिक अर्क होते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: रोटी के लिए गेहूं को करें ‘टाटा’, एकबार ट्राई करें पतंजलि का बाजरा आटा, सुधरेगी सेहत
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
13 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
14 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
15 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines