Patanjali News: आजकल लोग सेहत को लेकर ज्यादा जागरूक रहने लगे हैं। हेल्दी और फिट रहने के लिए हमें लाइफस्टाइल को सही रखने की जरूरत होती है। खाना इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही भोजन और प्राकृतिक चीजों का सेवन करने से हमारे शरीर स्वस्थ रहता है। पतंजलि का देसी घी भी एक बेहतरीन फूड है। रोजाना देसी घी खाने से न सिर्फ आपकी सेहत सुधरती है, बल्कि आपके शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव भी होते हैं। मगर घी शुद्ध होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि घी की मदद से हमारी बॉडी में गुड फैट्स का सोर्स बढ़ता है। आइए जानते हैं पतंजलि घी के फायदों के बारे में।
देसी घी खाना क्यों जरूरी?
हमारी बॉडी में गुड और बैड दोनों प्रकार के फैट्स मौजूद होते हैं। गुड फैट्स की मदद से हम बीमारियों से बच सकते हैं। घी गुड फैट्स का सबसे बेहतरीन सोर्स होता है। रोजाना 2 चम्मच घी का सेवन करने से आप रोगमुक्त रहते हैं। बाजार में कई ब्रांड्स के घी मिलते हैं लेकिन लोगों की विश्वसनीयता जिस घी के प्रति अधिक देखी जा रही है, वह पतंजलि का देसी घी है। यह घी शुद्ध और गाय के दूध से बना होता है।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: रसोई से लेकर मैदान तक, सभी छोटी-मोटी चोटों पर काम करेगी पतंजलि की हीलोम ड्रेसिंग
पतंजलि क्यों बेहतर विकल्प?
पतंजलि का शुद्ध गाय का देसी घी बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि द्वारा तैयार किया गया है। इनका प्लांट हरिद्वार में गंगा किनारे स्थित है। यहां सभी आयुर्वेदिक और घरेलू उत्पादों का आयुर्वेदाचार्यों और वैज्ञानिकों की मदद से निर्माण होता है और पर्याप्त जांच के बाद ही उन्हें लोगों के लिए उपलब्ध करवाया जाता है।
पतंजलि के देसी घी खाने के 5 फायदे
हार्ट हेल्थ- देसी घी में मौजूद हेल्दी फैट्स दिल को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत करें- पतंजलि का देसी घी पाचन शक्ति को बढ़ाता है और कब्ज जैसी आम लेकिन गंभीर समस्याओं में राहत दिलाने का काम करता है।
इम्यून सिस्टम को बढ़ाएं- देसी घी में मौजूद विटामिन- A, D, E और K आपके इम्यून सिस्टम को ताकत देता हैं, जिससे आपको बीमारियां कम घेरती हैं।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद- देसी घी हमारी स्किन को नमी और चमक देता है और बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।
एनर्जी का सोर्स- देसी घी खाने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और थकान कम महसूस होती है।
कैसे करें सेवन?
- देसी घी को आप दाल और सब्जी में मिलाकर खा सकते हैं।
- पतंजलि का देसी घी रोटी पर लगाकर खा सकते हैं।
- आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में घी मिलाकर पिएं।
ये भी पढ़ें- Patanjali News: इम्यूनिटी होगी मजबूत, रोज खाएं 1 चम्मच च्यवनप्राश, मिलेंगे 10 फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 hr agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
3 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
4 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
6 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines