हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Patanjali News: गर्मी हो या बारिश, स्किन की हर प्रॉब्लम को दूर करेगा पतंजलि का सौंदर्य एलोवेरा जेल

Patanjali News: एलोवेरा एक ऐसा पौधा होता है, जिसका इस्तेमाल ब्यूटी एंड स्किनकेयर के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पतंजलि के पास भी एलोवेरा उत्पादों की रेंज है, जिसमें सौंदर्य एलोवेरा जेल से स्किन की प्रॉब्लम दूर होती है। वहीं, घृतकुमारी स्वरस का सेवन कर सेहत को सुधारा जाता है।

विज्ञापन

Patanjali News: एलोवेरा का पौधा बहुत ही कारगर और फायदेमंद माना जाता है। स्किन से लेकर ओवरऑल हेल्थ के लिए भी इसके रस का यूज किया जाता है। ऐलोवेरा से निकलने वाला चिपचिपा पदार्थ एक्ने, मुंहासे, दाग-धब्बे से लेकर ड्राई स्किन की समस्या भी दूर होती है। मगर कई बार इस चिपचिपे पदार्थ के चलते ही लोग इसे सीधे पौधे से नहीं यूज करते हैं। दरअसल, इसमें बहुत ज्यादा समय लगता है इसलिए लोग मार्केट से एलोवेरा जेल खरीदते हैं। पतंजलि का सौंदर्य एलोवेरा जेल बाजार में मिलने वाले कई जेलों की तुलना में क्यों लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है, आइए जानते हैं इसके फायदे।

पतंजलि एलोवेरा जेल क्यों बेस्ट?

पतंजलि का सौंदर्य एलोवेरा जेल भारत के उत्तराखंड राज्य में गंगा किनारे हरिद्वार में स्थित पतंजलि के प्लांट में बनकर तैयार हुआ है। यह कंपनी योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित की गई है। ऐसे में यह कंपनी स्वदेशी हो जाती है, इसलिए लोगों को बाहरी उत्पाद नहीं बल्कि इंडियन मार्केट में तैयार प्रोडक्ट मिलता है। पतंजलि एलोवेरा जेल लोगों की पसंद बनने का सबसे बड़ा कारण इसके फायदे और दाम है।

ये भी पढ़ें- क्या है पतंजलि की आहार चिकित्सा? जानें क्यों सभी के लिए फायदेमंद है यह तरीका

विज्ञापन

दाम कम, फायदे ज्यादा

मार्केट में कई अलग-अलग ब्रांड्स के एलोवेरा जेल मिलते हैं, लेकिन ये पतंजलि की तुलना में अधिक दाम के होते हैं। पतंजलि एलोवेरा जेल का प्राइस ऐसा है कि हर कोई इसे खरीद सकता है। पतंजलि एलोवेरा जेल बिना खुशबू, बिना पैरेबिन्स और हार्मफुल केमिकल्स से तैयार किया जाता है। इसका सबसे छोटा पैक मात्र 80 से 100 रुपये के बीच मिल जाता है।

पतंजलि जेल के फायदे

  • गर्मियों के मौसम में या मानसून में लोगों को स्किन इरिटेशन होती है, इसे लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है।
  • ऑयली और एक्नेप्रोन स्किन के लिए फायदेमंद है। अगर किसी को बार-बार मुंह पर दाग-धब्बे और पिंपल्स निकलते हैं, तो उन्हें नियमित रूप से जेल लगाना चाहिए।
  • रात के समय रोजाना पतंजलि एलोवेरा जेल की मसाज करने से स्किन पर ग्लो आता है और ड्राइनेस दूर होती है।
  • अगर आपको फेस पर कोई फेसपैक लगाना है, तो आप एलोवेरा जेल को मिलाकर भी लगा सकते हैं।
  • गुलाब जल के साथ इसे लगाने से हाइड्रेशन बढ़ता है।

पतंजलि जेल में मौजूद सामग्रियां

  • प्योर एलोवेरा, जो त्वचा को ठंडक और नमी देता है।
  • कस्तूरी मंजीष्ठा, ये स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
  • केसर- स्किन की रंगत निखारने और डार्क स्पॉट्स कम करें।
  • चंदन- गर्मियों में ठंडक और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर, पतंजलि का चंदन एलोवेरा जेल फायदेमंद है।

कैसे करें यूज?

  • आप इसे अपने फेस को धोकर रोजाना सुबह या शाम को इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसे सनबर्न से बचने के लिए भी यूज कर सकते हैं।
  • रोजाना रात के समय सोने से पहले लगाकर सोएं।
  • आप मेकअप करने से पहले भी प्राइमर की तरह इसे लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- डाइजेशन सही न होने से होती हैं ये दिक्कतें, पतंजलि दिव्य एसिडोग्रिट इसका रामबाण इलाज

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola