Paracetamol Side Effects: बीते कुछ समय से अलग-अलग हिस्सों में डेंगू बीमारी के मामले बढ़ने की खबरें आ रही हैं। डेंगू एक गंभीर बीमारी है, जो एडीज मच्छरों के काटने से होती है। सही वक्त पर उपचार न मिलने से यह जानलेवा तक साबित हो सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि टाइम रहते इसका उपचार किया जाए। डेंगू को एक तरह से हड्डीतोड़ बुखार के नाम से भी जानते हैं।

डेंगू में होने वाले बुखार को कम करने के लिए अक्सर लोग दवाई का यूज करते हैं और अगर तेज बुखार, बॉडी में दर्द या वोमिटिंग जैसे लक्षण होने पर रोगी को पैरासिटामोल की दवाई दी जाती है। पैरासिटामोल को सुरक्षित माना जाता है और फीवर जैसे अन्य लक्षणों को कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह गोली दर्द का इलाज नहीं, बल्कि दर्द को कम करती है। इसलिए सिरदर्द, माइग्रेन और पीरियड्स होने पर इसका इस्तेमाल किया जाता है।

पैरासिटामोल के नुकसान

हालांकि, लंबे टाइम तक पैरासिटामोल का इस्तेमाल करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। पेरासिटामोल खाने के कुछ हानिकारक प्रभाव शरीर पर हो सकते हैं जैसे- नींद आना, थकान, खुजली शामिल हैं। इसके अलावा कई और दिक्कतें भी होती हैं।

  • थकान होना
  • सांस का फूलना
  • उंगलियां और होंठ नीले हो जाना
  • एनीमिया
  • लिवर और किडनी में परेशानी
  • पेट में दर्द
  • वोमिटिंग

ये भी पढ़ें- चाहते हैं सुकून भरी नींद, तो सोने से पहले पीएं ये 7 तरह की हर्बल टी

बचाव के तरीके

  • डेंगू से बचने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनें
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम का यूज करें
  • घर के आस-पास साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • पानी को जमा न होने दें

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ