Paracetamol Alternatives : मौसम बदलने के साथ आने वाली छोटी-मोटी बीमारियां हों या सर्दी-जुकाम या बुखार हो, ऐसे ज्यादातर मामलों में ठीक होने के लिए खाई जाने वाली दवाओं में पेरासिटामोल का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन, हाल ही में आई देश के ड्रग रेगुलेटर की रिपोर्ट ने इस दवा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है जिसमें इसे क्वालिटी टेस्ट में फेल बताया गया है। यानी भरोसे की गोली अब भरोसे वाली नहीं रही। अगर आप भी पेरासिटामोल पर भरोसा जताते आ रहे हैं तो अब आपको अपना रुख बदलने की जरूरत है।
सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) ने पेरासिटामोल समेत 53 दवाओं को ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’ बताया है। यानी कि ये दवाएं क्वालिटी टेस्ट में खरी नहीं उतरी हैं। यह रिपोर्ट साफ बताती है कि पेरासिटमोल खाना सेफ नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर पेरासिटामोल नहीं तो फिर जुकाम-बुखार या दर्द जैसी दिक्कतों में क्या किया जा सकता है? इस रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स से जानिए पेरासिटामोल की जगह कौन सी दवाएं खाई जा सकती हैं और अगर दवा नहीं खाना चाहते तो आराम पाने के लिए क्या विकल्प अपना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अगले 25 साल में 4 करोड़ लोगों की जान ले सकता है Silent Killer
पेरासिटामोल नहीं तो फिर क्या?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अुसार अहमदाबाद के शैल्बी अस्पताल में कंसल्टेंट इंटेंसिव एंड क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ, मिनेश मेहता बताते हैं कि पेरासिटामोल की जगह आइबूप्रोफेन, मेप्रोसीन, मेफ्टाल, डाइक्लोफेनेक और निमेस्युलाइड जैसी दवाएं खाई जा सकती हैं। वहीं, अगर आप दवाई नहीं खाना चाहते हैं तो राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके भी अपना सकते हैं। दिल्ली के रेनबो अस्पताल में पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्ट और एलर्जी स्पेशलिस्ट डॉ. विभू कवात्रा कहते हैं कि प्राकृतिक तरीकों से भी बीमारी से जल्द राहत पाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: क्या जान भी ले सकती है बुखार-दर्द की पुरानी दवा Paracetamol?
प्राकृति निदान भी देते हैं आराम
डॉ. विभु के मुताबिक अभी तक जिन समस्याओं के लिए पेरासिटामोल या ऐसी दवाएं खाने का चलन है, उनसे बिना दवा भी राहत मिल सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी, हर्बल चाय जैसे ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। अदरक या पेपरमिंट की चाय पीने से भी काफी आराम मिलता है। बुखार आने पर माथे, कलाई और गर्दन पर ठंडा गीला कपड़ा रखने से आराम मिलता है और शरीर का टेंपरेचर भी कम होता है। गुनगुने पानी से नहाना भी आराम देता है। इसके अलावा आराम भी बहुत जरूरी है क्योंकि इस दौरान शरीर को इंफेक्शंस से लड़ने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें: क्या एंटीबायोटिक दवाएं लेना नहीं है सेफ? डॉक्टर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
दिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
44 mins ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
54 mins agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
4 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
19 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
19 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
20 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
23 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
1 day agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
1 day agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines