Japan Epidemic: चीन से शुरू हुए कोरोना आउटब्रेक के चलते दुनियाभर में महामारी आ गई थी जिससे लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और महीनों तक लॉकडाउन रहा था. अब एकबार फिर इसी तरह की एक महामारी (Pandemic) का अंदेशा लगाया जा रहा है. जापान में हुए इंफ्लुएंजा आउटब्रेक (Influenza Outbreak) को एक नई महामारी की शुरुआत कहा जा रहा है और सभी को डर है कि कहीं सचमुच यह संक्रमण कोरोना जितना खतरनाक ना हो जाए. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस इंफ्लुएजा की चपेट में आने से अबतक 4000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. यही नहीं जापान में तकरीबन 135 स्कूलों को बंद किया जा चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आउटब्रेक जितनी जल्दी बढ़ रहा है यह चिंता का विषय है. इस फ्लू की लहर से ज्यादा इसका आक्रामक होना असामान्य है. ऐसे में यहां जानिए यह इंफ्लुएंजा किस तरह फैलता है और दुनियाभर के लोग इसकी चपेट में आने से कैसे बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें- World Arthritis Day 2025: जोड़ों की सूजन को कम करेंगी खाने की ये 5 चीजें, आर्थराइटिस के दर्द से मिलेगा छुटकारा
जापान में फैल रहे इंफ्लुएंजा फ्लू के लक्षण
यह फ्लू इंफ्लुएंजा वायरस की चपेट में आने से होता है. इस फ्लू की चपेट में आने पर मौसमी खांसी-जुकाम जैसे लक्षण (Flu Symptoms) ही शरीर पर नजर आते है. इसमें खांसी होने लगती है, जुकाम हो जाता है, बुखार आता है, नाक बंद हो सकती है और सिर में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.
किन लोगों को फ्लू का खतरा ज्यादा है
आमतौर पर बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिला को इंफ्लुएंजा फ्लू का ज्यादा खतरा रहता है. जो लोग पहले से बीमार हैं या किसी कंडीशन से जूझ रहे हैं वे इस फ्लू की चपेट में जल्दी आ सकते हैं.
इन बातों का रखें खास ध्यान
- जापान में हुआ यह इंफ्लुएंजा आउटब्रेक दुनियाभर में ना फैल जाए इसके लिए इस समय जापान घूमने से बचना जरूरी है.
- बीमारी आप तक पहुंचे उससे पहले ही इसकी वैक्सीन लगवाना जरूरी है.
- कोशिश करें कि अपने मुंह पर मास्क लगाकर रखें.
- किसी भी सतह को छूने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें.
- भीड़ में घुसने से बचें. ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टैंसिंग की कोशिश करें.
- अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ाने की कोशिश करें.
- हाइजीन और साफ-सफाई का खासतौर से ख्याल रखें.
यह भी पढ़ें- घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
8 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
11 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
11 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
14 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
15 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
18 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
18 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines