जापान में कोरोना महामारी जैसे बने हालात, 4000 से ज्यादा मामले दर्ज, शरीर पर इस तरह दिखते हैं इसके लक्षण

Japan Flu Outbreak: जापान में इंफ्लुएंजा के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं जिसकी चपेट में आने वालों की संख्या हर घंटे बढ़ रही है. सभी को इस बात का डर है कि कहीं ये इंफ्लुएंजा महामारी ना बन जाए.

Japan influenza outbreak

जापान में फ्लू के चलते कई स्कूल बंद किए जा चुके हैं. Image Credit - Freepik

Japan Epidemic: चीन से शुरू हुए कोरोना आउटब्रेक के चलते दुनियाभर में महामारी आ गई थी जिससे लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी और महीनों तक लॉकडाउन रहा था. अब एकबार फिर इसी तरह की एक महामारी (Pandemic) का अंदेशा लगाया जा रहा है. जापान में हुए इंफ्लुएंजा आउटब्रेक (Influenza Outbreak) को एक नई महामारी की शुरुआत कहा जा रहा है और सभी को डर है कि कहीं सचमुच यह संक्रमण कोरोना जितना खतरनाक ना हो जाए. जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस इंफ्लुएजा की चपेट में आने से अबतक 4000 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है. यही नहीं जापान में तकरीबन 135 स्कूलों को बंद किया जा चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आउटब्रेक जितनी जल्दी बढ़ रहा है यह चिंता का विषय है. इस फ्लू की लहर से ज्यादा इसका आक्रामक होना असामान्य है. ऐसे में यहां जानिए यह इंफ्लुएंजा किस तरह फैलता है और दुनियाभर के लोग इसकी चपेट में आने से कैसे बच सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में फैल रहे इंफ्लुएंजा फ्लू के लक्षण

यह फ्लू इंफ्लुएंजा वायरस की चपेट में आने से होता है. इस फ्लू की चपेट में आने पर मौसमी खांसी-जुकाम जैसे लक्षण (Flu Symptoms) ही शरीर पर नजर आते है. इसमें खांसी होने लगती है, जुकाम हो जाता है, बुखार आता है, नाक बंद हो सकती है और सिर में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.

किन लोगों को फ्लू का खतरा ज्यादा है

विज्ञापन

आमतौर पर बच्चे, बूढ़े और गर्भवती महिला को इंफ्लुएंजा फ्लू का ज्यादा खतरा रहता है. जो लोग पहले से बीमार हैं या किसी कंडीशन से जूझ रहे हैं वे इस फ्लू की चपेट में जल्दी आ सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

विज्ञापन
  • जापान में हुआ यह इंफ्लुएंजा आउटब्रेक दुनियाभर में ना फैल जाए इसके लिए इस समय जापान घूमने से बचना जरूरी है.
  • बीमारी आप तक पहुंचे उससे पहले ही इसकी वैक्सीन लगवाना जरूरी है.
  • कोशिश करें कि अपने मुंह पर मास्क लगाकर रखें.
  • किसी भी सतह को छूने से पहले हाथों को सैनिटाइज करें.
  • भीड़ में घुसने से बचें. ज्यादा से ज्यादा सोशल डिस्टैंसिंग की कोशिश करें.
  • अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ाने की कोशिश करें.
  • हाइजीन और साफ-सफाई का खासतौर से ख्याल रखें.

यह भी पढ़ें- घर पर ब्लड प्रेशर कैसे चेक करें? डॉक्टर ने बताया Blood Pressure चेक करने का तरीका

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ