पैंक्रियाटिक कैंसर कैसे होता है? डॉक्टर ने बताया अग्नाशय के कैंसर का सबसे आम पहला लक्षण क्या है

Pancreatic Cancer Causes: अग्नाशय का कैंसर क्या होता है और इसका किस तरह पता चलता है, जानिए यहां. डॉक्टर ने बताए अग्नाशय के कैंसर के शुरुआती लक्षण, कारण और उपचार.

Pancreatic cancer

Pancreatic Cancer Treatment: पैनक्रियाटिक कैंसर के क्या लक्षण होते हैं, जानिए यहां.

Pancreatic Cancer Symptoms: सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रो एंटरोलॉजिस्ट और गैस्ट्रो कैंसर सर्जन डॉ. मुस्तफा हुसैन रजवी ने बताया कि पैंक्रियास (Pancreas) यानी अग्नाश्य शरीर का एक ऑर्गन है जो छोटी आंत के पास होता है. पैनक्रियाज का काम है खाने को पचाने में मदद करना. इसके अलावा पैनक्रियाज से इंसुलिन प्रोड्यूस होता है जो हमारे ब्लड शुगर को सेल्स के अंदर लेकर जाता है और डाइजेस्ट होने में मदद करता है. पैनक्रियाज में अगर कैंसर हो जाए तो इसे पैनक्रियाटिक कैंसर कहते हैं.

विज्ञापन

पैनक्रियाटिक कैंसर होने का क्या कारण है

  • धूम्रपान करना
  • मोटापा
  • फिजिकली इनएक्टिव होना
  • परिवार में किसी को कभी पैनक्रियाज का कैंसर रहा हो तो भी व्यक्ति को यह कैंसर हो सकता है.

पैनक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण

विज्ञापन
  • डॉक्टर ने बताया कि पैनक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती स्टेज में ज्यादा लक्षण (Pancreatic Cancer Symptoms) नजर नहीं आते हैं. इसमें पेट के आस-पास हल्का दर्द हो सकता है या फिर पाचन में दिक्कत आ सकती है.
  • कुछ मरीजों को जिन्हें पहले से डायबिटीज की दिक्कत है उनकी शुगर अनकंट्रोल हो जाना या अचानक ही 50-60 की उम्र के बाद पता चलना.
  • भूख ना लगना या अचानक वजन कम होना पैनक्रियाटिक कैंसर के लक्षण (Pancreatic Cancer Ke Lakshan) हैं.

डॉक्टर का कहना है कि शरीर में इस तरह के लक्षण हों तो डॉक्टर टेस्ट करने के बाद बताएंगे कि आपको पैनक्रियाटिक कैंसर है या नहीं और फिर इलाज शुरु कर देंगे.

पैनक्रियाटिक कैंसर का इलाज

विज्ञापन
  • पैनक्रियाटिक कैंसर का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया जाता है जिससे पता चलता है कि पैनक्रियाज में क्या किसी तरह का मास या कैंसर है या नहीं. इसमें बायोप्सी ली जाती है.
  • शुरुआती स्टेज में पैनक्रियाटिक कैंसर का पता लगाया जाता है तो कैंसर को सर्जरी करके निकाल लिया जाता है या कीमोथेरैपी से कैंसर के साइज को कम करके फिर सर्जरी करके निकाला जाता है.
  • सर्जरी के बाद कीमोथेरैपी या रेडियोथेरैपी हो और सही तरह से चीजें प्लान की जाएं तो मरीज की रिकवरी तेजी से हो जाती है.
  • डॉक्टर का कहना है कि अगर बाद की स्टेजेस में पैनक्रियाटिक कैंसर का पता चलता है तो ऑपरेशन के बाद रिजल्ट अच्छे नहीं निकलते हैं.
  • पैनक्रियाटिक कैंसर में अगर हालत ज्यादा गंभीर हो जाती है तो पैनक्रियाज के कैंसर वाले हिस्से को या आंत के पास जहां तक कैंसर फैला होगा उस हिस्से को सर्जरी करके निकाल लिया जाता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ