Oral Health Tips: दांत सिर्फ हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम नहीं करते हैं. इनकी मदद से खाना खाने और मुंह की बीमारियों से बचाव भी होता है. दांतों और मसूड़ों (Oral Health) की सेहत को सही रखना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि इनमें पायरिया या प्लाक जमने से आपके शरीर में कीटाणु बनने का रास्ता आसान हो जाता है. दरअसल, ये बैक्टीरियल इंफेक्शन्स होते हैं. जब हम खाना खाते हैं तो उसके साथ ये भी पेट में जा सकते हैं. आइए समझते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से.
क्या कहते हैं डॉक्टर?
लखनऊ के जीएमयू के ऑर्थोडॉन्टिस्ट एवं पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर अमित नागर कहते हैं कि दांतों पर सुबह के समय चिकनाई का जमना सामान्य हो सकता है लेकिन दिन में बार-बार ऐसा होना या आसान भाषा में समझें तो पीले रंग (Yellow Teeth) के दांत होना संकेत है कि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. इससे मसूड़ों में दो बीमारियां हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें-आंखों का पीला होना पीलिया ही नहीं इस कैंसर का भी है संकेत, एक्सपर्ट से जानें शुरुआती संकेत और उपाय
कौन सी हैं मसूड़ों की दो बीमारियां?। Dental Problems
ये दो बीमारियां मसूड़ों में संक्रमण और सूजन होना है, जिसे जिनजिवाइटिस कहते हैं. इसमें मरीज के मसूड़े फूल जाते हैं और लाल रंग के हो जाते हैं. इससे कई बार मरीजों को खाना चबाने और बोलने में भी दिक्कत होती है.
पेरियोडोंटाइटिस मसूड़ों वाली दूसरी बीमारी है, जो दांतों में इंफेक्शन से होती है. इसमें मरीज के दांत मसूड़ों से अलग होने लगते हैं. दांतों को सपोर्ट करने वाली हड्डियां मसूड़ों से अलग होकर कमजोर होने लगती हैं. ऐसी स्थिति में मसूड़ों से खून (Gum Bleeding) आ सकता है, मुंह से बदबू और दांतों के बीच गैप आने लगता है.
दांतों और मसूड़ों की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा। Oral Health Tips
इस समस्या को दूर करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है. डेंटल एक्सपर्ट कहते हैं कि आपको ब्रश के साथ कुछ और भी बातों का ख्याल रखना होता है, जैसे कि:-
- फ्लॉस की मदद से दांतों के बीच फंसे खाने को बाहर निकालें.
- नियमित रूप से जीभ की सफाई करना भी जरूरी है.
- अपना टूथपेस्ट का चुनाव भी सही रखें, अधिक चीनी या एसिडिक तत्वों वाला पेस्ट हानिकारक हो सकता है.
ओरल हेल्थ के लिए बदलें डाइट
दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होता है.
ताजे फलों और ताजे भोजन का सेवन करें. कोल्ड-ड्रिंक, शराब और धूम्रपान को सीमित करें या पूरी तरह से परहेज करें. मैदे से बनी चीजों जैसे कि ब्रेड या पिज्जा को कम से कम खाएं क्योंकि मैदा भी दांतों में लंबे समय तक फंस सकता है.
ये भी पढ़ें-Gen-Z खुद को हार्ट अटैक से कैसे बचाए? WHO ने बताया सबसे ज्यादा मौत का कारण दिल की बीमारी
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
7 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
12 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
15 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines