---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

दांतों और मसूड़ों की दिक्कतों को दूर करना क्यों जरूरी, एक्सपर्ट से जानिए ओरल हेल्थ ठीक करने के टिप्स

Oral Health Tips: दांतों की सेहत को सही रखना बहुत जरूरी होता है. मगर क्या सिर्फ ब्रश करने से ये परेशानी दूर होगी? आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय.

---खबर नीचे जारी है---

Oral Health Tips: दांत सिर्फ हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने का काम नहीं करते हैं. इनकी मदद से खाना खाने और मुंह की बीमारियों से बचाव भी होता है. दांतों और मसूड़ों (Oral Health) की सेहत को सही रखना इसलिए भी जरूरी होता है क्योंकि इनमें पायरिया या प्लाक जमने से आपके शरीर में कीटाणु बनने का रास्ता आसान हो जाता है. दरअसल, ये बैक्टीरियल इंफेक्शन्स होते हैं. जब हम खाना खाते हैं तो उसके साथ ये भी पेट में जा सकते हैं. आइए समझते हैं इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

लखनऊ के जीएमयू के ऑर्थोडॉन्टिस्ट एवं पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर अमित नागर कहते हैं कि दांतों पर सुबह के समय चिकनाई का जमना सामान्य हो सकता है लेकिन दिन में बार-बार ऐसा होना या आसान भाषा में समझें तो पीले रंग (Yellow Teeth) के दांत होना संकेत है कि आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. इससे मसूड़ों में दो बीमारियां हो सकती हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें-आंखों का पीला होना पीलिया ही नहीं इस कैंसर का भी है संकेत, एक्सपर्ट से जानें शुरुआती संकेत और उपाय

कौन सी हैं मसूड़ों की दो बीमारियां?। Dental Problems

ये दो बीमारियां मसूड़ों में संक्रमण और सूजन होना है, जिसे जिनजिवाइटिस कहते हैं. इसमें मरीज के मसूड़े फूल जाते हैं और लाल रंग के हो जाते हैं. इससे कई बार मरीजों को खाना चबाने और बोलने में भी दिक्कत होती है.

---खबर नीचे जारी है---

पेरियोडोंटाइटिस मसूड़ों वाली दूसरी बीमारी है, जो दांतों में इंफेक्शन से होती है. इसमें मरीज के दांत मसूड़ों से अलग होने लगते हैं. दांतों को सपोर्ट करने वाली हड्डियां मसूड़ों से अलग होकर कमजोर होने लगती हैं. ऐसी स्थिति में मसूड़ों से खून (Gum Bleeding) आ सकता है, मुंह से बदबू और दांतों के बीच गैप आने लगता है.

दांतों और मसूड़ों की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा। Oral Health Tips

इस समस्या को दूर करने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है. डेंटल एक्सपर्ट कहते हैं कि आपको ब्रश के साथ कुछ और भी बातों का ख्याल रखना होता है, जैसे कि:-

---खबर नीचे जारी है---
  • फ्लॉस की मदद से दांतों के बीच फंसे खाने को बाहर निकालें.
  • नियमित रूप से जीभ की सफाई करना भी जरूरी है.
  • अपना टूथपेस्ट का चुनाव भी सही रखें, अधिक चीनी या एसिडिक तत्वों वाला पेस्ट हानिकारक हो सकता है.

ओरल हेल्थ के लिए बदलें डाइट

दांतों की सेहत को बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होता है.
ताजे फलों और ताजे भोजन का सेवन करें. कोल्ड-ड्रिंक, शराब और धूम्रपान को सीमित करें या पूरी तरह से परहेज करें. मैदे से बनी चीजों जैसे कि ब्रेड या पिज्जा को कम से कम खाएं क्योंकि मैदा भी दांतों में लंबे समय तक फंस सकता है.

ये भी पढ़ें-Gen-Z खुद को हार्ट अटैक से कैसे बचाए? WHO ने बताया सबसे ज्यादा मौत का कारण दिल की बीमारी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 12, 2025 01:49 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola