Tooth Cleaning Reduce Cancer Risk: जो लोग अपने दांतो की अच्छी तरह से देखभाल करते हैं और जिनके दांत काफी साफ होते हैं। उन लोगों में सिर और गर्दन के कैंसर का जोखिम कम रहता है। ये तो सभी को पता है कैंसर एक जानलेवा बीमारी है। दुनियाभर में होने वाली मौतों में सबसे बड़ा कारण कैंसर होता है और सबसे ज्यादा चिंता करने वाली बात ये है कि कैंसर के मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है। कैंसर भी अलग-अलग तरह का होता है। देखा जाए तो हर साल कैंसर से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। कैंसर के लक्षण ऐसे होते हैं कि कई बार वो बिलकुल सामान्य से लगते हैं। इसलिए कुछ लोग नजरअंदाज भी कर देते हैं जो बाद में खतरनाक हो जाता है।
आपको इस बात की हैरानी होगी, अगर हम अपने दांतों की ठीक से साफ सफाई करते हैं तो सिर और गर्दन में होने वाले कैंसर को काफी हद तक कम कर सकते हैं। ये बात हम नहीं बल्कि हाल ही में कुछ रिसर्चर्स ने एक स्टडी में खुलासा किया है।
रिसर्च में सामने आई ये बात
इंटरनेशनल हेड एंड नेक कैंसर एपिडेमियोलॉजी (आईएनएचएएनसीई) कंसोर्टियम के द्वारा हुई रिसर्च में बताया गया है कि जो लोग रोजाना डेंटल में जाकर दिखाते हैं, उनमें कैंसर के लक्षण जल्दी पकड़ में आ जाते हैं। ऐसे में इलाज में काफी आसानी हो जाती है और इस बात को नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के जर्नल में प्रकाशित किया गया है।
ये भी पढ़ें- Breast Cancer: महिलाएं इन लक्षणों को भूलकर भी ना करें इग्नोर, हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर!
रिसर्च में आने वाली ये बातें
सिर और गर्दन के कैंसर के कुछ मरीजों का डेटा कलेक्ट किया गया, इसमें मसूड़ों से खून आना, दांत ब्रश, माउथवॉश का यूज और पिछले 10 सालों में कितनी बार डेंटिस्ट के पास गया है ये सारी जानकारी ली गई।
रिसर्च में पता चला है जिन मरीजों के दात अच्छे थे और रोजाना डॉक्टर के पास जा रहे थे, उनमें कैंसर होने के बाद भी ज्यादा दिन स्वस्थ हैं और जिन्होंने कभी भी डॉक्टर को नहीं दिखाया, उनमें जीने की संभावना कम थी। रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिनके दांत अच्छे और असली थे उनमें भी बचने की संभावना ज्यादा थी। गले के पिछले भाग में कैंसर जैसे टॉन्सिल और तालू के कैंसर में यह अंतर ज्यादातर देखा गया है।
सिर और गर्दन का कैंसर
सिर और गर्दन के कैंसर का कारण अनवान्टेड तरीके से uniquely mutated cells का बढ़ना होता है। ये हेल्दी सेल्स की तरह काम नहीं करती है। ऐसे में सेल्स अपना साइज बदल लेती हैं और कैंसर के खतरे को बढ़ावा देती है।
सिर-गर्दन के कैंसर के लक्षण
- बार बार सिर में दर्द होना
- खाना चबाने पर दर्द होना
- लगातार कान का दर्द
- साइनस का संक्रमण
- ऊपर के दांत में दर्द
- मुंह, गले में गांठ
- आवाज में बदलाव होना
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बार-बार भूल जाते हैं छोटी-छोटी बातें? कहीं आपके शरीर में भी तो नहीं
7 hrs agoकहीं आपकी रोज की आदतें तो नहीं बढ़ा रहीं कैंसर का जोखिम? जानिए 5 बड़ी वजहें
9 hrs agoपीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
13 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
13 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
16 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
17 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
1 day agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
1 day agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 day agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines