प्याज एक ऐसी कॉमन सब्जी है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। हालांकि, यह तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है, लेकिन आयुर्वेद में भी इस सब्जी को बेहद लाभकारी माना गया है। गर्मियों में लू से बचाने के लिए, सूजन कम करने के लिए या फिर संक्रमण से लड़ने में भी प्याज खाना फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं प्याज का अर्क भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है? जी हां, अमेरिका के सैन डिएगो में एक एंडोक्राइन सोसाइटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक स्टडी का खुलासा किया गया था, जिसमें पाया गया है प्याज का अर्क डायबिटीज के रोगियों के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए या फिर वजन घटाना हो, दोनों के लिए ही आपको प्याज का अर्क खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्याज के अर्क के फायदों के बारे में।
इन बीमारियों में फायदेमंद है प्याज का अर्क
1. ब्लड शुगर- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी प्याज का अर्क खाना फायदेमंद होता है। ब्रिटिश वेबसाइट एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एलियम सेपा, एंटी डायबिटीक ड्रग मेटफॉर्मिन जैसे तत्व होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों की दवाओं में भी पाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Red Light थेरेपी क्या है? जानें इसके फायदे, नुकसान से लेकर सभी जरूरी बातें
2. डाइजेशन- गर्मियों के मौसम में पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। प्याज का अर्क इन लोगों के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इससे आपको पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलती है।
3. हार्ट डिजीज- प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाता है और हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में भी लाभ पहुंचाता है।
इसके अलावा, यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज का अर्क सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत दिलाता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है।
ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
6 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
7 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines