बड़ा फायदेमंद है प्याज का अर्क! एक नहीं कई बीमारियों को करें दूर, स्टडी में हुआ खुलासा

प्याज के फायदों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन प्याज के अर्क के फायदे सुने हैं? हाल ही में हुए एक शोध में बताया गया है कि शुगर के मरीजों के लिए प्याज का अर्क किसी औषधि से कम नहीं है। सिर्फ यही नहीं, प्याज का अर्क खाने से और भी कई बीमारियों में राहत मिलती है। चलिए जानते हैं।

onion juice

प्याज एक ऐसी कॉमन सब्जी है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। हालांकि, यह तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है, लेकिन आयुर्वेद में भी इस सब्जी को बेहद लाभकारी माना गया है। गर्मियों में लू से बचाने के लिए, सूजन कम करने के लिए या फिर संक्रमण से लड़ने में भी प्याज खाना फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं प्याज का अर्क भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है? जी हां, अमेरिका के सैन डिएगो में एक एंडोक्राइन सोसाइटी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक स्टडी का खुलासा किया गया था, जिसमें पाया गया है प्याज का अर्क डायबिटीज के रोगियों के लिए बड़ा ही फायदेमंद होता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए या फिर वजन घटाना हो, दोनों के लिए ही आपको प्याज का अर्क खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं प्याज के अर्क के फायदों के बारे में।

विज्ञापन

इन बीमारियों में फायदेमंद है प्याज का अर्क

1. ब्लड शुगर- डायबिटीज के मरीजों के लिए भी प्याज का अर्क खाना फायदेमंद होता है। ब्रिटिश वेबसाइट एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें एलियम सेपा, एंटी डायबिटीक ड्रग मेटफॉर्मिन जैसे तत्व होते हैं, जो टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों की दवाओं में भी पाए जाते हैं।

विज्ञापन

2. डाइजेशन- गर्मियों के मौसम में पाचन शक्ति भी कमजोर हो जाती है। प्याज का अर्क इन लोगों के लिए भी अच्छा होता है क्योंकि इससे आपको पेट की समस्याओं को दूर करने में काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन

3. हार्ट डिजीज- प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाता है और हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने में भी लाभ पहुंचाता है।

Diabetes Causes By AI

विज्ञापन

इसके अलावा, यह स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। प्याज का अर्क सर्दी-खांसी और जुकाम में राहत दिलाता है और इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ