Fever Ayurvedic Neem And Giloy Leaves Treatment: सर्दी का मौसम शुरू होते ही तबीयत भी थोड़ी बदलने लगती है. हवा में नमी होने की वजह से बॉडी पर काफी प्रभाव पड़ता है. इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो जाती है, जिनमें बुखार, जुकाम या खांसी होना आम बात है. कई बार बुखार हल्का होता है, जिसके लिए हमें दवा लेने की जरूरत नहीं होती, लेकिन थकान जरूर महसूस होती है. ऐसे में आप बिना दवा खाए बुखार को आयुर्वेदिक तरीके से ठीक कर सकते हैं. आचार्य मनीष जी का कहना है कि छोटी-छोटी सावधानियों को ध्यान में रखकर बुखार को आसानी से कम किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंट महिला को घर के कौन से काम नहीं करने चाहिए? डॉक्टर ने कहा इन बातों का ख्याल रखना है जरूरी
एक घंटे में बुखार कैसे ठीक करें?
आचार्य मनीष जी के अनुसार कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से बुखार का असर कम हो जाता है. इसके लिए आपको बार-बार दवा खाने या डॉक्टर के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है. बस आपको ये तीन काम करने हैं.
गर्म पानी में पैर भिगोना- आपको कुछ नहीं करना है बस एक बाल्टी गर्म पानी में अपने पैरों को डालकर बैठना है और आराम करना है. आप अपने हाथों को भी बाल्टी में डाल सकते हैं. इससे बुखार बहुत ही तेजी से कम होगा और आपको बिना दवा के फायदा हो जाएगा.
नीम के पत्तों का काढ़ा बनाएं- आपको दवा के बजाय काढ़ा बनाकर पीना होगा. ये काढ़ा घर पर प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाएगा. इसके लिए आपको 10 नीम के पत्ते और 10 गिलोय के पत्ते की जरूरत होगी, जिसे आपको अच्छी तरह से काटकर पेस्ट बनाना होगा. पेस्ट बनाकर गर्म पानी में डालकर ऊपर से नींबू डालकर सेवन करना होगा. इसका सेवन करने से यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा.
नीचे बैठकर टॉयलेट जाएं- आजकल सीट पर बैठकर लोग टॉयलेट करते हैं, लेकिन मनीष जी का कहना है कि नीचे बैठकर टॉयलेट करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं.
ज्यादा पानी या हर्बल ड्रिंक पिएं
बुखार में हर्बल ड्रिंक पीना बहुत ही फायदेमंद होता है. आप नारियल पानी, सादा पानी और हर्बल चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार इम्यूनिटी को मजबूत करने की भी जरूरत होती है.
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
अगर बुखार किसी बीमारी का संकेत दे रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है. साथ ही, अगर आपको बुखार के साथ तेज सिरदर्द, उल्टी या सांस फूलने की भी दिक्कत हो तो बिल्कुल भी देर ना करें.
इसे भी पढ़ें- बार-बार यूटीआई क्यों होता है? डॉक्टर ने बताया ये 7 गलतियां बनती हैं UTI की वजह
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
54 mins agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
2 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
16 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
17 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
20 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines