सिर्फ 1 घंटे में कैसे उतारें बुखार? आचार्य मनीष जी ने बताया ये देसी नुस्खा  

One Hour Fever Ayurvedic Treatment: यह मौसम सर्दी-बुखार का है और इससे बचने या राहत पाने के लिए सिर्फ दवा पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ आयुर्वेदिक उपायों पर भी ध्यान देने की भी जरूरत है.

One Hour Fever Ayurvedic Neem And Giloy Leave

बिना दवा के बुखार उतारने का तरीका- Image Credit- News24

Fever Ayurvedic Neem And Giloy Leaves Treatment: सर्दी का मौसम शुरू होते ही तबीयत भी थोड़ी बदलने लगती है. हवा में नमी होने की वजह से बॉडी पर काफी प्रभाव पड़ता है. इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो जाती है, जिनमें बुखार, जुकाम या खांसी होना आम बात है. कई बार बुखार हल्का होता है, जिसके लिए हमें दवा लेने की जरूरत नहीं होती, लेकिन थकान जरूर महसूस होती है. ऐसे में आप बिना दवा खाए बुखार को आयुर्वेदिक तरीके से ठीक कर सकते हैं. आचार्य मनीष जी का कहना है कि छोटी-छोटी सावधानियों को ध्यान में रखकर बुखार को आसानी से कम किया जा सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे में बुखार कैसे ठीक करें? 

आचार्य मनीष जी के अनुसार कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से बुखार का असर कम हो जाता है. इसके लिए आपको बार-बार दवा खाने या डॉक्टर के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है. बस आपको ये तीन काम करने हैं. 

गर्म पानी में पैर भिगोना- आपको कुछ नहीं करना है बस एक बाल्टी गर्म पानी में अपने पैरों को डालकर बैठना है और आराम करना है. आप अपने हाथों को भी बाल्टी में डाल सकते हैं. इससे बुखार बहुत ही तेजी से कम होगा और आपको बिना दवा के फायदा हो जाएगा. 
नीम के पत्तों का काढ़ा बनाएं- आपको दवा के बजाय काढ़ा बनाकर पीना होगा. ये काढ़ा घर पर प्राकृतिक चीजों से तैयार किया जाएगा. इसके लिए आपको 10 नीम के पत्ते और 10 गिलोय के पत्ते की जरूरत होगी, जिसे आपको अच्छी तरह से काटकर पेस्ट बनाना होगा. पेस्ट बनाकर गर्म पानी में डालकर ऊपर से नींबू डालकर सेवन करना होगा. इसका सेवन करने से यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा.
नीचे बैठकर टॉयलेट जाएं- आजकल सीट पर बैठकर लोग टॉयलेट करते हैं, लेकिन मनीष जी का कहना है कि नीचे बैठकर टॉयलेट करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इससे शरीर के टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल जाते हैं.

विज्ञापन

ज्यादा पानी या हर्बल ड्रिंक पिएं

बुखार में हर्बल ड्रिंक पीना बहुत ही फायदेमंद होता है. आप नारियल पानी, सादा पानी और हर्बल चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कई बार इम्यूनिटी को मजबूत करने की भी जरूरत होती है.  

कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?

अगर बुखार किसी बीमारी का संकेत दे रहा है तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है. साथ ही, अगर आपको बुखार के साथ तेज सिरदर्द, उल्टी या सांस फूलने की भी दिक्कत हो तो बिल्कुल भी देर ना करें.  

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ