Omega 3 For Health: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान देना तो जैसे भूल ही गए हैं। शरीर के लिए ओमेगा-3 (Omega 3) एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसे अक्सर इग्नोर किया जाता है। ये शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है और इससे कई फायदे भी मिलते हैं। साथ ही ये कई गंभीर बीमारियों को भी दूर रखता है। इसलिए ओमेगा-3 पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन

ओमेगा-3 शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इससे क्या फायदे होते हैं और किन प्राकृतिक स्रोत से ये मिलता है। चलिए जान लेते हैं।

विज्ञापन

ओमेगा 3 से मिलते हैं ये फायदे

1. स्किन के लिए बेहतर

अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम बनाना चाहते हैं या फिर झुर्रियां मिटाना या फिर स्किन को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो इसके लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप इसे अपना सकते हैं और अपनी स्किन को लाभ दे सकते हैं।

विज्ञापन

2. ह्रदय संबंधी रोगों को दूर रखता है

कुछ लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां बहुत परेशान करती हैं। इसके लिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी है, जो कई तरह के फायदे देता है और आपके दिल को स्वस्छ रखने में मदद करता है। साथ ही इससे मेटाबोलिक सिंड्रोम को ठीक करने में भी मदद मिलती हैं।

विज्ञापन

3. वजन घटाने में कारगर

वजन घटाने के लिए भी ओमेगा 3 फैटी एसिड बेहद शानजार ऑप्शन है। इसलिए आप इसे अपना सकते हैं।

विज्ञापन

5. आंखों के लिए भी बेहतर

ओमेगा 3 फैटी एसिड आंखों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये आंखों के रेटिना और दूसरी समस्याओं को दूर करता है।

विज्ञापन

इन प्राकृतिक स्रोत से मिलेगा ओमेगा-3 फैटी एसिड

1. हरी सब्जियां

ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए हरी सब्जियां बेहद शानदार ऑप्शन है। इसके लिए आप अपनी डाइट में पालक और साग को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

2. अंडे

अंडे में प्रोटीन, विटामिन और ओमेगा 3 एसिड भरपूर मात्रा में होता हैं। इसके लिए आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

3. अलसी के बीज

अलसी के बीज में कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन ई और मैग्नीशियम पाया जाता है। इसके लिए आप अलसी के बीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

4. सोयाबीन

सोयाबीन में प्रोटीन, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 दोनों पाए जाते हैं। इसलिए ये भी एक बेहतर ऑप्शन हैं।

विज्ञापन

5. अखरोट

अखरोट में कई और पोषक कॉपर, विटामिन ई और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का भी अच्छा सोर्स है। इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ